
मनपसंद डेस्क नहीं मिली तो बॉस के खिलाफ ठोका मुकदमा, मिले 25 लाख
AajTak
UK में 53 साल के कर्मचारी को ऑफिस डेस्क की वजह से मिली 25 लाख की रकम, बॉस से नाराजगी के चलते मुकदमा किया था.
UK में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, 53 साल के एक अनुभवी एस्टेट एजेंट को अपनी पसंद की डेस्क न मिलने पर इतना गुस्सा आया कि उसने बॉस के खिलाफ मुकदमा ठोक दिया. चौंकाने वाली बात ये है कि इसको बाद यह शख्स मुकदमा भी जीत गया और उसे मुआवजे के रुप में करीब 25 लाख रुपए भी मिले.
जानिए क्या है पूरा मामला
डेलीमेल की एक रिपोर्ट के अनुसार, निकोलस वॉकर नाम के एक शख्स ने Robsons Estate Agents (हर्टफोर्डशायर) से डेस्क की स्थिति को लेकर गुस्से में इस्तीफा दे दिया. पूर्व में मैनेजर रह चुके इस शख्स को तब गुस्सा आ जाता है जब उसे बैक डेस्क मैनेजर की सीट मानी जीती है, वो सीट नहीं दी गई. इसकी जगह निकोलस को मिडिल डेस्क पर बैठने के लिए कहा गया. अनुभवी निकोलस अपने ऑफिस की इस पोजिशन मिलने पर काफी दुखी हो गया. उसे महसूस हुआ कि उसे लो स्टेटस डेस्क दी गई है.
किया मुकदमा जीते 25 लाख
जब निकोलस के बॉस डैनियल यंग को डेस्क को लेकर नाराजगी के बारे में पता चला, तो उन्होंने गुस्से में कहा, उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि 53 साल का आदमी इतनी सी बात पर बवाल मचा रहा है. इन सबके चलते निकोलस ने जल्दबाजी में इस्तीफा दे दिया. अब निकोलस को अनफेयर कंस्ट्रक्टिव डिसमिसल के लिए मुकदमा जीतने पर करीब 25 लाख का मुआवजा मिला है.
जज ने दिया साथ

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











