
मध्य प्रदेश: उज्जैन रेलवे स्टेशन से महाकाल मंदिर तक बनेगा रोपवे, 5 मिनट में तय होगी दूरी
AajTak
मध्य प्रदेश के उज्जैन का प्रसिद्ध महाकाल कॉरिडोर बनकर तैयार हो चुका है. महाकाल मंदिर कॉरिडोर के प्रथम चरण यानि श्री महाकाल लोक पहले फेज का उद्घाटन भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर दिया है. अब खबर है कि उज्जैन रेलवे स्टेशन से महाकाल मंदिर तक 2 किलोमीटर लंबाई का रोपवे बनाया जाएगा.
मध्य प्रदेश के उज्जैन का प्रसिद्ध महाकाल कॉरिडोर बनकर तैयार हो चुका है. महाकाल मंदिर कॉरिडोर के प्रथम चरण यानी श्री महाकाल लोक के पहले फेज का उद्घाटन भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर दिया है. अब खबर है कि उज्जैन रेलवे स्टेशन से महाकाल मंदिर तक दो किलोमीटर की दूरी तय करने के लिए रोपवे बनेगा.
इस रोपवे के निर्माण के लिए 209 करोड़ रुपये सरकार ने मंजूर कर दिए हैं. इस रोपवे के तैयार हो जाने के बाद उज्जैन रेलवे स्टेशन से महाकाल मंदिर तक दो किलोमीटर की दूरी महज पांच मिनट में तय की जा सकेगी. केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ट्विटर पर ये जानकारी दी है.
नितिन गडकरी ने ट्वीट कर कहा है कि रोपवे का निर्माण जुलाई 2023 से शुरू हो जाएगा. रोपवे स्टेशन में लोगों के लिए फूड जोन, वेटिंग एरिया, शौचालय के साथ-साथ बस और कार पार्किंग की भी सुविधा होगी. गौरतलब है कि उज्जैन में स्थित महाकाल परिसर का विस्तार 20 हेक्टेयर में किया जा रहा है. ये उत्तर प्रदेश के काशी विश्वनाथ कॉरिडोर से चार गुना बड़ा है जो पांच हेक्टेयर में फैला है. महाकाल लोक में आने वाले लोगों को यहां कला, तकनीक और अध्यात्म का अद्भुत मिश्रण देखने को मिलेगा.
बता दें कि महाकाल लोक में भगवान शिव और उनके पूरे परिवार की प्रतिमा स्थापित की गई है. यहां भगवान शिव की लीलाओं से जुड़ी छोटी-बड़ी करीब 200 मूर्तियां लगाई गई हैं. 900 मीटर से अधिक लंबा कॉरिडोर - 'महाकाल लोक' - भारत में सबसे बड़े कॉरिडोर में से एक है जो पुरानी रुद्रसागर झील के चारों ओर है. इसे प्राचीन महाकालेश्वर मंदिर (12 'ज्योतिर्लिंगों' में से एक) के आसपास पुनर्विकास परियोजना के हिस्से के रूप में भी पुनर्जीवित किया गया है. राजसी द्वार, नंदी द्वार और पिनाकी द्वार, गलियारे के शुरुआती बिंदु के पास बनाए गए हैं, जो प्राचीन मंदिर का प्रवेश द्वार और रास्ते में सौंदर्य के दृश्य प्रस्तुत करता है.
इनपुट- वरुण

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










