
मजदूरी मांगने पर मालिक देता था यातनाएं... 1000 किमी. पैदल चलकर घर लौट आए श्रमिक, सुनाई दर्द भरी कहानी
AajTak
ओडिशा के मजदूरों की बेंगलुरु में दुर्दशा का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. वहां काम करने गए मजदूरों को कई महीनों से मजदूरी नहीं दी जा रही थी. पैसे मांगने पर मालिक बुरी तरह यातनाएं दे रहा था. आखिरकार परेशान होकर मजदूर पैदल ही बेंगलुरु से ओडिशा भाग आए. कांग्रेस ने इस मामले में नवीन पटनायक सरकार को घेर लिया है.
अब बेंगलुरु में बाहरी मजदूरों को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है. मालिक की यातनाओं से परेशान होकर तीन मजदूर वहां से भागकर पैदल ही 7 दिन में 1000 किमी. का सफर तय कर ओडिशा के कोरापुट होते हुए कालाहांडी अपने घर पहुंच गए. पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक कालाहांडी के तिंगलकन गांव के बुडू मांझी, कटार मांझी और भिखारी मांझी को बेंगलुरु में उनका मालिक कथित तौर पर मजदूरी नहीं दे रहा था, जिससे तंग आकर उन्होंने यह कठिन यात्रा करने की ठानी. उनकी मामूली सी बचत खत्म हो गई थी. उनके पास न तो भोजन था और न ही पैसे.
न्यूज एजेंसी के मुताबिक उन्होंने बताया कि वे 26 मार्च को बेंगलुरु से चले थे. इसके बाद दिन-रात चले. हालांकि कुछ जगहों पर उन्हें सवारी भी मिली. हालांकि श्रमिकों की समस्या सुन कुछ लोगों ने उनकी मदद की. एक दुकानदार ने उन्हें भोजन कराया तो ओडिशा मोटर वाहन चालक एसोसिएशन की पोतंगी इकाई के अध्यक्ष भगवान पडल ने उन्हें 1,500 रुपये दिए. इसके अलावा नबरंगपुर के लिए उनके परिवहन की व्यवस्था की. ये श्रमिक उस 12 सदस्यीय समूह का हिस्सा थे, जो दो महीने पहले नौकरी की तलाश में बिचौलियों की मदद से बेंगलुरु गया था.
दो महीने से नहीं मिली थी मजदूरी
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक बेंगलुरु में उन्हें काम तो मिल गया लेकिन उनके मालिक ने कथित तौर पर उन्हें दो महीने तक मजदूरी नहीं दी. तीनों ने कहा कि जब उन्होंने वेतन मांगा तो उन्हें पीटा गया. भिखारी माझी ने बताया,'हम अपने परिवार चलाने के लिए पैसा कमाने की उम्मीद से बेंगलुरु गए थे, लेकिन जब भी हमने वेतन मांगा तो भुगतान करने के बजाय हमारी पिटाई कर दी गई. जब यह सब सहन नहीं हो पाया तो हम वहां से चले आए.'
कांग्रेस ने पटनायक सरकार पर बोला हमला
पिछड़े केबीके (कोरापुट-बोलंगीर-कालाहांडी) से जुड़े कांग्रेस विधायक संतोष सिंह सलूजा ने कहा कि यह घटना क्षेत्र के प्रवासी श्रमिकों की स्थिति को दर्शाती है. उन्होंने नवीन पटनायक सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजू जनता दल (बीजद) ने 23 साल सत्ता में रहने के बाद भी लोगों को निराश किया है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.







