
'मगरमच्छ के जबड़े में था सिर...', मौत के मुंह से ऐसे आया वापस!
AajTak
हाल में एक शख्स के साथ ऐसा हादसा हुआ कि कहा जा सकता है कि वह मौत को मात देकर वापस आया है. दरअसल, 51 साल के ये व्यक्ति दोस्तों के साथ तैराकी के लिए गया था. यहां वह मगरमच्छ का शिकार होते- होते बच गया. लेकिन उनके साथ जो हुआ वह किस्सा काफी खतरनाक है.
मगरमच्छ के मुंह में सिर होना मौत के मुंह में सिर होने के बराबर है और मौत के मुंह से बाहर आना अपने आप में बड़ी बात है. हाल में 51 साल के एक शख्स Marcus McGowan के साथ कुछ ऐसा ही हुआ. मारकस ने बामुश्किल अपनी जान बचाई और मौत को मात देकर वापस आए.
लगभग हो गए थे मगरमच्छ का शिकार
ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड के मारकस केप यॉर्क के नजदीक तैरने के लिए अपने दोस्तों के साथ हैगरस्टोन आइलैंड गए थे. यहीं तैराकी के दौरान उनका सामना एक मगरमच्छ से हो गया. इस मगरमच्छ ने उनके सिर को अपने मुंह में ले लिया था. हालांकि, मारकस लगभग इस मगरमच्छ का शिकार बन ही चुके थे कि उन्होंने काफी मशक्कत से खुद की जान बचाई.
'एक पल को लगा कि शार्क के मुंह में हूं'
एक इंटरव्यू में मारकस ने बताया कि एक पल को तो उन्हें लगा कि उनका सिर शार्क के मुंह में है लेकिन जब वे छटपटाते हुए पानी के ऊपर आए तो उन्होंने देखा कि ये एक मगरमच्छ है. उन्होंने बताया कि मैंने खींचकर मगरमच्छ का मुंह खोला और किसी तरह खुद को बाहर निकाला. इस दौरान मेरे सिर में काफी गहरी चोटें आई हैं.
मगरमच्छ ने दोबारा किया हमला

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










