
भीषण हमले के बाद जंग से पीछे हटे हिज्बुल्लाह और इजरायल, सामने आई ये बड़ी वजह
AajTak
इजरायल और हिज़्बुल्लाह के बीच रविवार को हुए हमले के बाद उनकी प्रतिक्रियाएं सामने आई है. दोनों ने एक दूसरे पर बड़े नुकसान का दावा किया है. लेकिन दोनों ही तरफ से सबूत नहीं दिए गए. हिज्बुल्लाह ने कहा ये हमला पिछले महीने बेरूत में उनके शीर्ष कमांडर की हत्या का बदला था.
इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच रविवार को हुए भीषण हमले के बाद दोनों जंग के पीछे हट गए हैं. रविवार की रात ही हिज्बुल्लाह चीफ शेख हसन नसरल्लाह ने ऐलान कर दिया था कि अब उनकी तरफ से कोई हमला नहीं किया जाएगा. इसके बाद सोमवार से इजरायल ने भी उस पर अटैक बंद कर दिया है. बताया जा रहा है कि कतर में अमेरिका के पहल पर सीजफायर पर बातचीत चल रही है. यही वजह है कि दोनों उसे प्रभावित नहीं होने देना चाह रहे हैं. हालांकि, दोनों ही तरफ से प्रतिक्रिया सामने आई है. दोनों के ही अपने-अपने दावे हैं. हिज्बुल्लाह चीफ ने कहा कि उन्होंने सैकड़ो रॉकेटों और ड्रोनों से बौछार कर एक इजरायली सैन्य सेंटर को निशाना बनाया है. उन्होंने इजरायल के दावों का भी खंडन किया है.
हिजबुल्लाह के मुताबिक, इजरायल के हमलों से उनका कोई नुकसान नहीं हुआ है. ये हमला पिछले महीने बेरूत में उनके शीर्ष कमांडर फौद शुकुर का बदला लेने के लिए था. वहीं इज़रायली सेना ने अलग ही दावा किया है. आईडीएफ चीफ हगारी ने कहा कि रविवार को हिज्बुल्लाह, इजरायल के किसी भी सैन्य अड्डों को निशाना बनाने में कामयाब नहीं रहा है. उसके सारे रॉकेट को हवा में मार गिराया गया.
जंग से पीछे हट गए हिज्बुल्लाह और इजरायल
उन्होंने ये भी दावा किया है कि इजरायली हमले में हिज्बुल्लाह के 6 आतंकी मारे गए हैं, जिसमें हिजबुल्लाह ने तीन की जानकारी दी है. वहीं अमेरिका की इस पूरे मामले पर नजर बनी हुई है. उसने इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच तनाव को खत्म करने की बात कही है. हालांकि इस बीच इजरायल और हिज्बुल्लाह दोनों की तरफ से संकेत मिले हैं कि वो युद्ध को और ज्यादा नहीं भड़काएंगे.
हिज्बुल्लाह के नेता ने कहा- अभी हमला नहीं करेंगे
इजरायल के जोरदार हमले के बाद ही हिज्बुल्लाह ने अपने कदम पीछे खींच लिए हैं. हिज्बुल्लाह नेता शेख हसन नसरल्लाह ने रविवार को टेलीविज़न पर अपने संबोधन में कहा कि उनकी तरफ से इजरायल पर हमला नहीं होगा. उनका कहना है कि कतर में गाजा में चल रहे जंग के सीजफायर पर बात चल रही है. ऐसे में वो उसे बाधित नहीं करना चाहता, इसलिए अभी इजरायल पर हमले नहीं करेगा.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









