
भारत में आज मनाई जा रही ईद-उल-फितर 2024, जानिए क्यों मनाया जाता है ये त्योहार
AajTak
भारत में आज ईद-उल-फितर का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है. ईद का त्योहार भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है. इस दिन मुस्लिम लोग नमाज पढ़कर पूरे विश्व में शांति और अमन की दुआ करते हैं. इसके साथ ही नमाज पढ़ने के बाद एक दूसरे के घर जाकर मुंह मीठा करते हैं और एक दूसरे से गले लगकर ईद मुबारक कहते हैं.
भारत में आज यानी गुरुवार 11 अप्रैल को ईद-उल-फितर का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. ईद का त्योहार खुशियों और भाईचारे का त्योहार है. रमजान का पाक महीना पूरा होने के बाद शव्वाल महीने की पहली तारीख को ईद का त्योहार मनाया जाता है. जम्मू-कश्मीर व लद्दाख के हिस्से को छोड़कर भारत में बुधवार की शाम शव्वाल का चांद नजर आया जिससे यह पुष्टि हो गई कि गुरुवार को ईद मनाई जाएगी.
वहीं जम्मू-कश्मीर व लद्दाख में एक दिन पहले ही शव्वाल का चांद नजर आ गया था जिस वजह से भारत के इन 2 हिस्सों में बुधवार 10 अप्रैल को ही ईद का त्योहार मनाया गया है.
ईद के दिन सबसे पहले नमाज अदा की जाती है. नमाज के बाद एक खास दुआ भी होती है जिसमें पूरे विश्व के लिए शांति और अमन की कामना की जाती है. ईद की नमाज पढ़ने के बाद लोग गले लगकर एक दूसरे को ईद के त्योहार की बधाई देते हैं. नमाज के बाद घर जाकर मीठा खाने का रिवाज होता है.
इसी वजह से ईद पर मुस्लिम लोग एक दूसरे के घर जाते हैं और मीठा खाने के बाद ईद की मुबारकबाद देते हैं. मीठे पकवानों में ईद के दिन सेवइयां और शीर खुरमा या खीर को जरूर बनाया जाता है. इसके अलावा भी दस्तरखान पर तरह-तरह के पकवान सजाए जाते हैं.
ईद उल फितर का महत्व इस्लामिक मान्यता के मुताबिक, रमजान महीने के अंत में ही पहली बार कुरान आई थी. मक्का से मोहम्मद पैगंबर के प्रवास के बाद पवित्र शहर मदीना में ईद-उल-फितर का उत्सव शुरू हुआ. मान्यता है कि पैगंबर हजरत मुहम्मद ने बद्र की लड़ाई में जीत हासिल की थी. इस जीत की खुशी में उन्होंने सबका मुंह मीठा करवाया गया था. इसी दिन को मीठी ईदी या ईद-उल-फितर के रूप में मनाया जाता है.

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











