
भारत में अपनी ससुराल के कारण घिरे ब्रिटिश वित्त मंत्री
AajTak
भारतीय मूल के ब्रिटिश मंत्री ऋषि सुनक से सवाल किया जा रहा है कि ऐसे वक्त में जब यूक्रेन पर हमले के लिए रूस पर ब्रिटेन कड़े प्रतिबंध लगा रहा है, उनके आदेशों का उनके घर में ही पालन नहीं हो रहा है. सुनक की पत्नी की हिस्सेदारी भारतीय कंपनी इंफोसिस में है जो रूस में व्यापार जारी रखे हुए है. इसी बात को लेकर सुनक से सवाल किए जा रहे हैं.
भारतीय मूल के ब्रिटिश वित्त मंत्री ऋषि सुनक इंफोसिस में अपनी पत्नी की हिस्सेदारी को लेकर सवालों के घेरे में हैं. दरअसल, यूक्रेन पर हमले को लेकर रूस पर ब्रिटेन, अमेरिका सहित सभी पश्चिमी देशों ने कड़े प्रतिबंध लगाए हैं. ऐसे में भारत की कंपनी इंफोसिस रूस में अपना काम जारी रखे हुए है. इंफोसिस के संस्थापक ऋषि सुनक के ससुर नारायण मूर्ति हैं और इस कंपनी में ऋषि की पत्नी अक्षता मूर्ति की हिस्सेदारी है. इसी बात को लेकर ऋषि सुनक पर सवाल दागे गए कि एक तरफ तो वो रूस पर कड़े प्रतिबंधों की बात कर रहे हैं और दूसरी तरफ उनके घर में ही उनकी बातों को नहीं माना जा रहा.
स्काई न्यूज की एक रिपोर्टर ने ऋषि सुनक से सवाल किया, 'ऐसी खबरें हैं कि आपके परिवार का रूस के साथ संबंध है. आपकी पत्नी की भारतीय कंसल्टेंसी फर्म इंफोसिस में हिस्सेदारी है. इंफोसिस का व्यापार रूस में चल रहा है, उनका वहां एक ऑफिस भी है, एक डिलिवरी ऑफिस भी. कंपनी का मॉस्को (रूस की राजधानी) में अल्फा बैंक से कनेक्शन भी है.'
पत्रकार ने आगे कहा, 'क्या आप दूसरों को जो सलाह दे रहे हैं, उसका पालन आपके घर में ही नहीं हो रहा?' जवाब में सुनक ने बेहद ही स्पष्ट तरीके से कहा कि वो रूस पर प्रतिबंधों के बारे में एक चुने हुए राजनेता के रूप में अपना पक्ष रख रहे हैं. उनकी पत्नी कोई चुनी हुई नेता नहीं हैं.
उन्होंने कहा कि इंफोसिस में उनकी पत्नी के शेयर हैं और वो ब्रिटेन की निर्वाचित सांसद नहीं है. उन्होंने कहा, 'इंफोसिस के व्यापार को लेकर मेरी कोई जवाबदेही नहीं है. मैं एक चुना हुआ नेता हूं और मैं जिन कामों के लिए जिम्मेदार हूं, उन पर चर्चा के लिए यहां मौजूद हूं'
उनके इस जवाब पर पत्रकार ने फिर सवाल किया कि क्या उन्हें नहीं लगता है कि उनका परिवार रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की सरकार को फायदा पहुंचा रहा है?
सुनक ने जवाब दिया, 'मुझे नहीं लगता कि ऐसा कुछ है. कंपनियां किस तरह काम करती हैं, ये उन पर निर्भर हैं. हमने रूस पर महत्वपूर्ण प्रतिबंध लगाए हैं. हम जिन कंपनियों के लिए जिम्मेदार हैं, वे सभी रूस पर लगे प्रतिबंधों का पालन कर रही हैं. पुतिन की आक्रामकता को एक कड़ा संदेश देना चाहिए.'

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.

वेस्ट एशिया में छिड़े युद्ध में आज अमेरिका की तरफ से ऐसे संकेत आए हैं कि जैसे अमेरिका ईरान के सामने थोड़ा झुका हो. अमेरिका ने ईरान के एनर्जी और पावर प्लांट पर हमलों को फिलहाल टाल दिया है. लेकिन सवाल है कि क्यों? अमेरिका और इजरायल का गठबंधन युद्ध के 24 दिनों के बाद भी ईरान को पूरी तरह से झुका नहीं पाया है. शुरुआत में भले ही अमेरिका इजरायल को कामयाबी मिली हो. लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है कि जैसे ईरान ने अपने ताकतवर बम युद्ध के इस हिस्से के लिए बचाकर रखे हों. इजरायल के न्यूक्लियर प्लांट तक ईरान के बम गिर रहे हैं. इजरायल का वर्ल्ड क्लास एयर डिफेंस सिस्टम फेल क्यों हो गया.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.









