
'भारत छोड़ने की बात गलत...' Nissan ने किया 6,751 करोड़ के निवेश और प्रोडक्शन डबल करने का ऐलान
AajTak
Nissan India Plans: सौरभ वत्स बार-बार इस बात को दोहरा रहे थें कि निसान कहीं नहीं जा रहा है और वो भारत में अपने कारोबार को और बेहतर करने के लिए लगातार प्रयासरत है. इस बात को पुख्ता करने के लिए उन्होंने भारत में अपनी नई सीएनजी एसयूवी Nissan Magnite CNG को भी लॉन्च किया.
Nissan India Future Plans: "हम कहीं नहीं जा रहे हैं... भारत हमारे लिए महत्वपूर्ण बाजार है और हम यहां के मार्केट में अपने पोर्टफोलियो को और बढ़ाने की दिशा में काम कर रहे हैं." बीते कल प्रेस वार्ता के दौरान औपचारिक अभिवादन के बाद जब निसान इंडिया के प्रबंध निदेशक सौरभ वत्स ने ये बातें कही तो उनके भावभंगिमा में जोश और आंखों में आत्मविश्वास था. इस दौरान उन्होंने निसान के भारत छोड़ने की खबरों को निराधार और गलत बताते हुए कंपनी के फ्यूचर प्लांस के बारे में कई बातें कही.
सौरभ वत्स बार-बार इस बात को दोहरा रहे थें कि निसान कहीं नहीं जा रहा है और वो भारत में अपने कारोबार को और बेहतर करने के लिए लगातार प्रयासरत है. इस बात को पुख्ता करने के लिए उन्होंने भारत में अपनी नई सीएनजी एसयूवी Nissan Magnite CNG को भी लॉन्च किया. जो डीलरशिप लेवल पर रेट्रो-फिटमेंट के साथ शुरुआत में दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब सहित कुछ स्टेट में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी. कंपनी ने इस सीएनजी कार की शुरुआती कीमत 6.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तय की है.
सौरभ वत्स ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि, निसान पूरी तरह से ट्रैक पर है. हम कहीं नहीं जा रहे है. हम भारत में नई कारों को पेश करते रहेंगे साथ ही भारत में बनने वाली कारों को दूसरे देशों में एक्सपोर्ट भी करेंगे. अगले साल के पहली तिमाही में नई कार को पेश करने जा रहे हैं. इसलिए अफवाहों पर ध्यान न दें. निसान इंडिया अपने ग्राहकों को बेहतर प्रोडक्ट और सर्विस देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.
उन्होंने ने कहा कि, "कंपनी अपने व्हीकल पोर्टफोलियो को बढ़ाने के लिए 700 मिलियन डॉलर (6,751 करोड़ रुपये) का निवेश भी करेगी. जिन्हें 2025 और 2027 के बीच की अवधि में लॉन्च किया जाएगा. इसलिए, निसान के इस प्रेस वार्ता का अंतर्निहित संदेश यह था कि निसान कहीं नहीं जा रहा है और भारत में ही रहेगा, भले ही उसने देश में अपने मैन्युफैक्चरिंग ऑपरेशन में अपनी 51 प्रतिशत हिस्सेदारी रेनॉल्ट को बेच दी हो.
निसान मोटर इंडिया ने वित्त वर्ष-27 के अंत तक 200,000 वाहनों के प्रोडक्शन का लक्ष्य रखा है, जिनमें से आधे निर्यात किए जाएंगे. 2026-27 के लिए प्लान किया गया प्रोडक्शन पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले दोगुना होगा. जिसमें चेन्नई प्लांट में 1,00,000 वाहनों का प्रोडक्शन हुआ था. इन कारों में विदेशी शिपमेंट का हिस्सा 72,000 यूनिट था.
सौरभ वत्स ने अपने फ्यूचर व्हीकल प्लान के बारे में कहा कि, "2026 की पहली तिमाही में बी-सेगमेंट मल्टीपर्पज व्हीकल को पेश किया जाएगा. इसके बाद सी-सेग्मेंट की एसयूवी को 2027 की शुरुआत में लॉन्च किया जाएगा. ये सी-सेग्मेंट एसयूवी 5-सीटर और 7-सीटर दोनों कॉन्फिगरेशन में पेश की जाएगी. मैग्नाइट को पहले से ही 65 से अधिक देशों में निर्यात किया जा रहा है, और ऐसा कोई भी कारण नहीं है कि इसका प्रोडक्शन बंद किया जाए." जब उनसे आने वाली कारों के नाम के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, "ये महत्वपूर्ण विषय है और अभी इसके बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है. समय आने पर इसकी जानकारी दी जाएगी."

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











