
भारत को झटका देने की तैयारी में अमेरिका और यूरोपीय यूनियन, बढ़ेगी मुश्किलें
AajTak
दुनिया के लगभग 90 प्रतिशत हीरों की कटिंग और पॉलिशिंग भारत में होती है. इन हीरों में रूसी हीरे भी होते हैं. भारत की हीरा कंपनियां इस हीरों को अमेरिका और अन्य जी-7 देशों को सप्लाई करती हैं. लेकिन एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका और यूरोपीय यूनियन रूसी हीरों पर कड़े प्रतिबंध लगाने की तैयारी में है.
अमेरिका समेत कई पश्चिमी देशों की ओर से लगाए गए आर्थिक प्रतिबंध के बावजूद रूस से भारी-भरकम व्यापार कर रहे भारत को अमेरिका और यूरोपीय यूनियन झटका देने की तैयारी में है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी विदेश मंत्रालय और यूरोपीय यूनियन रूसी हीरों पर कड़े प्रतिबंध लगाने की तैयारी में है.
भारत डायमंड पॉलिश का एक बड़ा और प्रमुख बाजार है. दुनिया के लगभग 90 प्रतिशत हीरों की कटिंग और पॉलिशिंग भारत में होती है. अमेरिका और पश्चिमी देश पहले ही रूसी तेल आयात पर प्रतिबंध लगा चुके हैं. हालांकि, इसके बावजूद भी भारत रूस से भारी मात्रा में रियायती कीमतों पर तेल खरीद रहा है. ऐसे में विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका और रूस की बीच की लड़ाई में भारत फंस गया है.
अंग्रेजी अखबार ET की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक सप्ताह पहले अमेरिकी विदेश मंत्रालय और यूरोपीय यूनियन के अधिकारियों ने मुंबई के प्रमुख हीरा कारोबारियों और ज्वैलर्स को अलर्ट किया है कि रूसी हीरों पर कड़े प्रतिबंध लगाने की तैयारी चल रही है.
गुजरात में होता है हीरा पॉलिश
रूस अभी अपने कच्चे हीरों को पॉलिश के लिए सूरत की कारखानों में भेजता है. यहां से पॉलिश होकर न्यूयार्क, पेरिस और टोक्यो के लग्जरी स्टोर डीलरों को सप्लाई किया जाता है. प्रतिबंध के बाद इस पर ग्रहण लग जाएगा.
दरअसल, वर्तमान में बिना पॉलिश किए हुए हीरों को गुजरात के कारखानों में 4Cs (कलर, कैरेट, कट और क्लैरिटी) से गुजारा जाता है. इसके बाद देश की हीरा कंपनियां इस कटिंग और पॉलिशिंग हीरों को अमेरिका और अन्य जी-7 देशों को सप्लाई करती हैं. बिना पॉलिशिंग हीरे की पॉलिशिंग के बाद इसके हार्मोनाइज्ड सिस्टम (HS) कोड में बदलाव किया जाता है, जिससे क्रॉस-बॉर्डर ट्रेड के दौरान माल की पहचान की जा सके.

इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के खिलाफ अपनी सैन्य कार्रवाई को सही ठहराने के लिए ईसा मसीह और चंगेज खान का उदाहरण देकर नया विवाद खड़ा कर दिया है. उन्होंने कहा कि अगर समाज अपनी रक्षा नहीं कर पाता, तो यीशु मसीह भी चंगेज खान को नहीं हरा सकते. इस बयान पर ईसाई जगत और ईरान ने तीखी आपत्ति जताई और इसे ईसा मसीह का अपमान बताया. विवाद बढ़ता देख नेतन्याहू ने सफाई दी कि उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच अमेरिका ने ईरानी हैकिंग ग्रुप 'हंडाला' के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके चार डोमेन को सीज कर दिया है. बीते दिनों हंडाला ने अमेरिकी मेडिकल कंपनी स्ट्राइकर पर मैलवेयर हमला किया था और इजरायली अधिकारियों के डेटा को लीक किया था. FBI ने इस कार्रवाई को ईरानी साइबर ऑपरेटरों के लिए चेतावनी बताया है.

इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ती जंग ने दुनिया के सबसे अहम समुद्री रास्ते स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लगभग ठप्प कर दिया है. जहां पहले रोज़ाना 130 से ज्यादा जहाज गुजरते थे, अब वहां गिनती सिर्फ 5 जहाजों तक सिमट गई है. इस रास्ते के बंद होने से भारत समेत पूरी दुनिया में तेल और गैस की किल्लत हो सकती है, क्योंकि सऊदी और यूएई की वैकल्पिक पाइपलाइनों में इतना दम नहीं कि वे होर्मुज की कमी पूरी कर सकें.

अली लारिजानी पर जर्मन दार्शनिक कांट का गहरा बौद्धिक प्रभाव था. लेकिन राजनीतिक चातुर्य ने उन्हें व्यावहारिक बना दिया. उन्होंने कांट को समझा, लिखा और उनकी व्याख्या की. पर ईरान में उसे लागू करने के दौरान भू-राजनीति की वास्तविकताओं ने उनके फैसलों पर असर डाला. दरअसल वे कांट से प्रभावित एक व्यवहारिक रणनीतिकार अधिक थे.

अमेरिका ने IRGC के टॉप 5 अधिकारियों का पोस्टर जारी किया है. जिसमें जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर के इनाम का एलान किया है. इससे पहले भी अमेरिका ने एक पोस्टर जारी किया था जिसमें ईरान के अधिकारियों पर इनाम रखा था. ये पोस्टर उस वक्त जारी किया गया है जब लगातार ईरान के टॉप कमांडरों के मारे जाने की खबरें आ रही हैं. देखें वीडियो.

इजरायल की Haifa Refinery पर हुए ईरानी हमले में अहम बाहरी इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचा है. हमला रिफाइनरी से जुड़े एक थर्ड-पार्टी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हुआ, जो ऑपरेशन के लिए जरूरी था. कंपनी के मुताबिक, कुछ दिनों में फिर से पूरी तरह संचालन शुरू होने की उम्मीद है. ज्यादातर प्रोडक्शन यूनिट्स फिलहाल चालू हैं. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही मीडिया के सामने सेना भेजने की बात से इनकार किया हो, लेकिन 2,200 मरीन सैनिकों के साथ यूएसएस त्रिपोली युद्धपोत का मिडिल ईस्ट की ओर बढ़ना कुछ और ही इशारा कर रहा है. ट्रंप का मुख्य मकसद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के तेल मार्ग को ईरान के कब्जे से छुड़ाना और वहां दबे यूरेनियम भंडार को सुरक्षित करना है. अगर ये सेना तैनात होती है, तो यह पिछले दो दशकों में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य कदम होगा.






