
'भारत और हमारा दुश्मन एक, साथ मिलकर लड़ेंगे...', अमेरिका ने चीन को लिया आड़े हाथ
AajTak
यूएस इंडो पैसिफिक कमांड के कमांडर एडमिरल जॉन क्रिस्टोफर एक्विलिनो का कहना है कि भारत और अमेरिका को चीन से एक जैसी सुरक्षा चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है. हम अपने सहयोगी भारत को आवश्यक मदद मुहैया करा रहे हैं ताकि वह चीन से अपनी सीमाओं की सुरक्षा कर सके. हम भारत के डिफेंस इंडस्ट्रियल बेस को तैयार करने में भी मदद कर रहे हैं.
चीन से निपटने में भारत की मदद के लिए अब अमेरिका आगे आया है. अमेरिका के एक शीर्ष अधिकारी का कहना है कि भारत और अमेरिका का दुश्मन एक ही है और दोनों देशों को इंडो पैसिफिक क्षेत्र में चीन से खतरे का सामना करना पड़ रहा है.
यूएस इंडो पैसिफिक कमांड के कमांडर एडमिरल जॉन क्रिस्टोफर एक्विलिनो का कहना है कि भारत और अमेरिका को चीन से एक जैसी सुरक्षा चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है. हम अपने सहयोगी भारत को आवश्यक मदद मुहैया करा रहे हैं ताकि वह चीन से अपनी सीमाओं की सुरक्षा कर सके. हम भारत के डिफेंस इंडस्ट्रियल बेस को तैयार करने में भी मदद कर रहे हैं.
'भारत, अमेरिका का एक ही दुश्मन'
एक्विलिनो ने कहा कि हम भारत के साथ हमारी साझेदारी को महत्व देते हैं. हम इस साझेदारी को समय के साथ बढ़ा रहे हैं. उनके (भारत) सामने भी सुरक्षा को लेकर वही चुनौती है, जो हमारे सामने हैं. हमारे मूल्य भी समान हैं.
एडमिरल एक्विलिनो ने कहा कि भारत को उत्तरी सीमा पर बीते नौ या दस महीनों में दो झड़पों का सामना करना पड़ा है. उन्हें सीमा पर चीन की सेना से लगातार दबाव झेलना पड़ रहा है.
दरअसल वह आर्म्ड सर्विस कमेटी के सदस्यों के सवालों के जवाब दे रहे थे. इस दौरान भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद रो खन्ना ने उनसे एक सवाल पूछा था, जो चीन से मिल रही चुनौती से जुड़ा हुआ था.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध को तीन हफ्ते पूरे हो चुके हैं. अमेरिका और इजरायल ईरान को नेस्तनाबूद करने के बयान जारी कर रहे हैं. वहीं, ईरान और आक्रामक होकर अमेरिकी बेसों पर हमले कर रहा है. उसने 4000 किलोमीटर दूर अमेरिका और ब्रिटेन के डिएगो गार्सिया पर बैलिस्टिक मिसाइल दागी हैं. देखें युद्धभूमि से 'वॉर रूम'.

ईरान जंग के बीच इजरायल की खुफिया एजेंसी 'मोसाद' का पूरी दुनिया में चर्चा है. ये एजेंसी दुश्मन के देश में घुसकर उसकी सोच, ताकत और भविष्य को खत्म कर देती है. ईरान युद्ध में पहली मिसाइल फायर होने से काफी पहले सी 'मोसाद' ने इसकी तैयारी रच ली थी. आखिर 'मोसाद' कितना अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय है? देखें ये शो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.










