
भारतीय पासपोर्ट की ताकत आई सामने, इतने देशों में मिलेगी वीजा फ्री एंट्री
AajTak
visa free countries for indians 2023: अगर आप विदेश घूमने की तैयारी कर रहे हैं तो 57 देश ऐसे हैं, जहां वीजा अप्लाई की परेशानी से आप बच जाएंगे. जी, हां या तो यह देश भारतीय पासपोर्ट पर वीजा फ्री एंट्री देते हैं या वीजा ऑन अराइवल का ऑप्शन दिया जाता है.
किसी भी भारतीय को जब किसी दूसरे देश की यात्रा करनी होती है तो उसका पासपोर्ट सबसे अहम डॉक्यूमेंट बन जाता है. दरअसल, कितने देश आपके देश के यात्रियों को कितनी सुविधा दे रहे हैं, वह आपके पासपोर्ट की ग्लोबल रैंक के अनुसार ही तय होता है. ऐसे में मंगलवार को जारी हेनले पासपोर्ट इंडेक्स रैंकिंग में भारत अब 80वें पायदान पर पहुंच गया है. साल 2022 की हेनले पासपोर्ट इंडेक्स रैंकिंग के मुकाबले इस बार भारतीय पासपोर्ट 5 पायदान ऊपर है.
भारतीय पासपोर्ट के धारकों को मौजूदा समय में 57 देशों की यात्रा के लिए वीजा अप्लाई की जरूरत नहीं पड़ती है. इन देशों में भारतीयों को वीजा फ्री एंट्री मिलती है, या वीजा ऑन अराइवल की सुविधा दी जाती है. वीजा ऑन अराइवल में यात्रियों को संबंधित देश में पहुंचने के बाद एयरपोर्ट पर ही तुरंत वीजा दे दिया जाता है. इसकी प्रक्रिया भी आसान होती है, जिससे यात्रियों को काफी फायदा भी मिलता है.
दूसरी ओर, 177 देश ऐसे भी हैं, जहां जाने के लिए भारतीय नागरिकों को पहले वीजा अप्लाई करना पड़ता है. जांच के बाद ही उन्हें वीजा दिया जाता है. इन देशों में अमेरिका, चीन, जापान, रूस और यूरोपियन यूनियन के भी सभी देश शामिल हैं.
सिंगापुर का पासपोर्ट सबसे ताकतवर हेनले रिपोर्ट के अनुसार, सिंगापुर का पासपोर्ट जापान को पीछे छोड़ते हुए दुनिया का सबसे ताकतवर पासपोर्ट बन गया है. सिंगापुर के पासपोर्ट पर दुनिया के 192 देशों में वीजा फ्री एंट्री दी जाती है. वहीं पिछले 5 साल से नंबर वन रहा जापान अब तीसरे नंबर पर पहुंच गया है. दूसरी ओर, अमेरिका जो कभी पहले नंबर पर हुआ करता था, अब आठवें नंबर पर पहुंच गया है.
भारत से इन 57 देशों में जाने के लिए वीजा फ्री या वीजा ऑन अराइवल का ऑप्शन मिलता है. पढ़िए पूरी लिस्ट.
1. फिजी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











