
'भाड़े पर बुलाए गए थे पत्थरबाज...' कानपुर में हुई हिंसा की जांच में SIT को मिले अहम सुराग
AajTak
Kanpur Violence: जुमे की नमाज के बाद यूपी के कानपुर में हिंसा भड़क उठी थी. इस मामले में एसआईटी को मुख्य साजिशकर्ता जफर हाशमी से पूछताछ में अहम सुराग हाथ लगे हैं.
पैगंबर मोहम्मद पर बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा की टिप्प्णी के बाद यूपी के कानपुर में बवाल हुआ था. इस मामले की जांच कर रही एसआईटी के हाथ अहम सुराग हाथ लगे हैं. इससे पता चलता है कि 3 जून को कानपुर में जुमे की नमाज के बाद हुई हिंसा गहरी साजिश का हिस्सा थी. इस साजिश में हवाला के जरिए फंडिंग हुई थी और भाड़े के पत्थरबाजों को बुलाया गया था. कानपुर हिंसा की जांच कर रही एसआईटी को मुख्य साजिशकर्ता जफर हाशमी से पूछताछ में ये अहम जानकारियां हाथ लगी है.
नाम ना छापने की शर्त पर जांच से जुड़े एक पुलिस अफसर ने बताया कि 48 घंटे की रिमांड के दौरान जफर हाशमी ने माना कि 3 जून को हुई हिंसा के लिए उसने भाड़े के पत्थरबाजों को उन्नाव और कानपुर के इलाकों से बुलाया था. जिन इलाकों से ये भाड़े के पत्थरबाज बुलाए गए थे, उसमें उन्नाव का शुक्लागंज, कानपुर का जाजमऊ बाबू पुरवा और कल्याणपुर इलाके हैं. इन इलाकों से आने-जाने का खर्च और 500 से 1000 रुपये देकर भाड़े पर इन नौजवान लड़कों को बुलाया गया था.
जफर के बैंक खातों की भी जांच एसआईटी जफर हयात हाशमी, उसके संगठन और परिवार से जुड़े पांच बैंक खातों को खंगाल रही है. एसआईटी को शक है कि बैंक खातों के बजाय फंडिंग हवाला के जरिए भी की गई. जफर की कुंडली खंगालने में जुटी एसआईटी को जानकारी मिली है कि वह छात्र जीवन में सिमी का सदस्य रहा है. उसी सिमी के नेटवर्क से वह मौजूदा वक्त में पीएफआई के भी कुछ सदस्यों के संपर्क में आया था.
कानपुर के जिस इलाके में हिंसा हुई, वहां स्थित चंद्रेश्वर हाता पर कानपुर के कई नामी-गिरामी बिल्डरों की नजर है. जफर हाशमी और उसकी एसोसिएशन को फाइनेंस करने वाले भी कानपुर के कई नामी-गिरामी बिल्डर रहे हैं. अब कानपुर पुलिस हाशमी और बिल्डर के कनेक्शन को खंगाल रही है कि कहीं बिल्डरों ने कानपुर में हुई हिंसा को फाइनेंस चंद्रेश्वर हाता खाली कराने के लिए तो नहीं किया था.
जफर पर और कसेगा शिकंजा अब तक की जांच में आए इन नए तथ्यों को देखते हुए कानपुर पुलिस जफर हयात हाशमी के दोबारा पुलिस कस्टडी रिमांड लेने की तैयारी में जुट गई है. माना जा रहा है कि अगले सप्ताह कानपुर पुलिस एक बार फिर जफर की कस्टडी रिमांड के लिए कोर्ट में अर्जी देगी. इस संबंध में कानपुर के जेसीपी लॉ एंड आर्डर आनंद प्रकाश तिवारी का कहना है कि गहराई से जांच की जा रही है. एसआईटी को कुछ तथ्य मिले हैं, जिनके आधार पर जफर से दोबारा पूछताछ की जरूरत पड़ सकती है. एसआईटी को जरूरत होगी तो दोबारा रिमांड ली जाएगी.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








