
भटकता-भटकता इस 'रहस्यमयी' जगह पर पहुंचा व्लॉगर, जो गूगल मैप पर भी नहीं है मौजूद
AajTak
गूगल मैप्स आमतौर पर ट्रैवलिंग में काफी मददगार साबित होता है, लेकिन कभी-कभी यह आपके अनुभव से कुछ खास जगहें मिस करवा सकता है, जो आपकी यात्रा को और भी खास बना सकती थीं. कुछ ऐसा ही कहानी ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले एक भारतीय व्लॉगर 'एजे' के साथ हुई.
गूगल मैप्स आमतौर पर ट्रैवलिंग में काफी मददगार साबित होता है, लेकिन कभी-कभी यह आपके अनुभव से कुछ खास जगहें मिस करवा सकता है, जो आपकी यात्रा को और भी खास बना सकती थीं. कुछ ऐसा ही कहानी ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले एक भारतीय व्लॉगर 'एजे' के साथ हुई. एजे, जो अपने ट्रेवल व्लॉग के लिए अच्छी-खासी फॉलोइंग रखते हैं, अपने अनोखे और रोमांचक सफर को व्लॉग के जरिये दुनिया तक पहुंचाते हैं.
वह अपनी यात्रा के दौरान एक ऐसी अनदेखी जगह पर पहुंच गया, जिसका लोकेशन गूगल मैप्स पर भी नहीं दिख रहा था. इस सफर में उसे एक लोकल शख्स से इस रहस्यमयी जगह की जानकारी मिली,और उसने वहां जाने का फैसला किया.
व्लॉगर 'एजे' ने इस पर व्लॉग बनाकर कहा कि अगर वह उस लोकल शख्स की बात पर भरोसा नहीं करता और सिर्फ गूगल मैप्स पर निर्भर रहता, तो शायद वह इस अनोखी जगह को कभी नहीं देख पाता. यह जगह इतनी छुपी हुई है कि इसे गूगल मैप्स पर भी नहीं ढूंढा जा सकता.
देखें वीडियो...
एजे ने अपने व्लॉग में बताया कि कैसे उन्हें इस बीच के बारे में एक लोकल महिला से जानकारी मिली. उन्होंने बताया कि बातचीत के दौरान उस महिला ने उन्हें बताया कि यह जगह आपका दिमाग हिला देगी, लेकिन इसे किसी भी सामान्य रास्ते से नहीं तलाशा जा सकता. एजे कहते हैं कि आमतौर वो अनजान लोगों की सिफारिशों पर भरोसा नहीं करते, लेकिन इस बार उन्होंने महिला की बात मानकर उस बीच को खोजने का फैसला किया.
जैसे ही एजे उस अनजानी बीच पर पहुंचे, उन्होंने उसे 'जादुई' बताया. यह जगह इतनी खूबसूरत थी कि उन्होंने तय किया कि वह इस बीच पर 'स्किनी डिपिंग' करेंगे. उन्हें लगा कि शायद उन्होंने अपनी मौत से पहले पूरी करने वाली 100 चीजों की लिस्ट में एक चीज पूरी कर ली है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










