
भगोड़ों के खिलाफ वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपनाया सख्त रुख, जानिए क्या कहा?
Zee News
देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सख्त रवैया अख्तियार करते हुए कहा है कि भगोड़े आर्थिक अपराधियों के खिलाफ मामलों को सक्रियता से आगे बढ़ाया जाएगा.
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitaraman) ने बुधवार को कहा कि सरकार बैंकों के साथ की गई, धोखाधड़ी वाले धन को वापस लाने के लिए भगोड़े आर्थिक अपराधियों के खिलाफ मामलों को सक्रियता से आगे बढ़ाएगी. Fugitives & economic offenders will be actively pursued; their properties attached & dues recovered. have already recovered ₹1357 Cr by selling such shares. A total of ₹9041.5 Cr shall be realised by banks through sale of such attached assets. सीतारमण ने यह बात प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के बयान के बाद कही है. ईडी ने कहा है कि ऋण वसूली न्यायाधिकरण (डीआरटी) ने बुधवार को यूनाइटेड ब्रेवरीज लिमिटेड (यूबीएल) के 5,800 करोड़ रुपये से अधिक के शेयर बेचे, जिन्हें एजेंसी ने मनी लांडरिंग निरोधक कानून के प्रावधानों के तहत जब्त किया था. यह कदम भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या के खिलाफ कथित बैंक धाखाधड़ी जांच के तहत उठाया गया. — Nirmala Sitharaman (@nsitharaman)More Related News
