
'ब्रिटेन ने भारत को गुलाम नहीं बनाया!' बहस में कूदे एलन मस्क? यूजर्स ने थमा दी अंग्रेजों की लूट की लिस्ट
AajTak
एलन मस्क ने भारत में ब्रिटिश उपनिवेशवाद की खरी-खरी आलोचना करने के बजाय इस बहस को विचारणीय बता दिया. इसके बाद एक्स पर उनसे तीखे सवाल पूछे गए. भारत में ब्रिटिश राज शक्ति, शोषण और आर्थिक नियंत्रण का हथियार था. उपनिवेशवाद की तुलना आज के माइग्रेशन से नहीं की जा सकती है.
एक्स पर एक पोस्ट आई. पोस्ट करने वाले ने एक अजीब सा तर्क देते हुए कहा कि अंग्रेजों ने भारत पर शासन नहीं किया है और भारत अंग्रेजों की कॉलोनी नहीं रहा है. फ्रीडोमैन नाम का हैंडल चलाने वाले स्टीफन मोलिन्यूक्स नाम के शख्स ने लिखा है कि यदि भारतीय लोग इंग्लैंड में जाकर अंग्रेज बन सकते हैं (जैसे कि माइग्रेशन के माध्यम से एक नई पहचान अपनाना), तो उसी तरह अंग्रेज जो भारत में आए वे भारतीय बन गए.
इस आधार पर मोलिन्यूक्स निष्कर्ष निकालते हैं कि अंग्रेजों ने भारत पर शासन नहीं किया और इसलिए "उपनिवेशवाद" (colonization) जैसी कोई चीज नहीं थी.
खास बात ये रही है कि एक्स के मालिक एलन मस्क ने इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी. भारत में ब्रिटिश उपनिवेशवाद को खारिज करने की इस कोशिश का सीधा-सीधा विरोध होना चाहिए था. लेकिन मस्क ने इस पोस्ट पर 'थिंकिंग' इमोजी दी.
मस्क की इस प्रतिक्रिया पर सोशल मीडिया पर बवाल हो गया है. मस्क की इस टिप्पणी को लगभग 2 करोड़ लोग देख चुके हैं. डेढ़ लाख लोगों ने लाइक किया है और 15 हजार लोगों ने रीपोस्ट किया है. जबकि 10 हजार लोगों ने मस्क की इस टिप्पणी पर उनसे चुभते हुए सवाल पूछे हैं और उनपर ब्रिटिश उपनिवेशवाद की गंभीरता को कम करने आरोप लगाया है.
🤔 https://t.co/9TVc52D0qh
मोलिन्यूक्स का दृष्टिकोण अक्सर विवादास्पद होता है, वे अपनी पोस्ट में नस्लवाद और उपनिवेशवाद कम करने और सही करने की कोशिश करते हुए दिखते हैं. यहां भी उन्होंने भारत में ब्रिटिश उपनिवेशवाद को जायज ठहराने की कोशिश करते हुए इसे आधुनिक जमाने के माइग्रेशन से जोड़ने की कोशिश करते हुए दिखते हैं.

कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 1 अप्रैल से आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. टाटा मोटर्स ने अपनी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी कार्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्लू ने भी कीमतों में इजाफा का ऐलान किया है. संभव है कि दूसरी कंपनियां भी जल्द ही प्राइस हाइक का ऐलान कर सकती हैं.

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











