
ब्रिटेनः एक बार फिर हिंदू मंदिर के बाहर हंगामा, 200 लोगों की भीड़ जुटी, अल्लाह-हू-अकबर के नारे लगे
AajTak
इंग्लैंड के स्मेथविक में एक हिंदू मंदिर के बाहर मंगलवार को 200 लोगों की भारी भीड़ जुटी. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने अल्लाह-हू-अकबर के नारे भी लगाए. दरअसल अपना मुस्लिम्स नाम के एक सोशल मीडिया अकाउंट ने मंगलवार को दुर्गा भवन मंदिर के बाहर शांतिपूर्ण प्रदर्शन का आह्वान किया था. इसके बाद ही मंगलवार को भारी भीड़ मंदिर के बाहर जुटी.
इंग्लैंड के वेस्ट मिडलैंड्स के स्मेथविक (Smethwick) में मंगलवार को एक हिंदू मंदिर के बाहर लगभग 200 लोगों की भीड़ ने जमकर हंगामा किया. इनमें से अधिकतर प्रदर्शनकारी मुस्लिम समुदाय से जुड़े हुए थे. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने अल्लाह-हू-अकबर के नारे लगाए. इसे एक तरह का सुनियोजित प्रदर्शन बताया जा रहा है.
सोशल मीडिया पर शेयर इस घटना के वीडियो में एक विशेष समुदाय की भारी भीड़ को स्पॉन लेन स्थित दुर्गा भवन हिंदू मंदिर की ओर मार्च करते देखा जा सकता है. इनमें से कई प्रदर्शनकारियों को अल्लाह-हू-अकबर के नारे लगाते सुना जा सकता है. हालात को बेकाबू होते देख पुलिस को इसकी सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की लेकिन कुछ प्रदर्शनकारी मंदिर की दीवारों पर चढ़ गए.
मंदिर के बाहर कैसे पहुंची भीड़?
बर्मिंघम वर्ल्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, अपना मुस्लिम्स (Apna Muslims) नाम के एक सोशल मीडिया अकाउंट ने मंगलवार को दुर्गा भवन मंदिर के बाहर शांतिपूर्ण प्रदर्शन का आह्वान किया था. इसके बाद ही मंगलवार को भारी भीड़ मंदिर के बाहर जुटने लगी और नारेबाजी करने लगी.
इस मामले पर हिंदू मंदिर के पुजारी ने कहा है कि हमारे मंदिर में सभी समुदायों के लोग आते हैं. यहां हालात बिगाड़ने के लिए साजिश की जा रही है. लेकिन हमारी ओर से कोई भी समस्या नहीं है.
उधर, इमाम समूह के अध्यक्ष और सैंडवेल में बहुधर्म समूह के अध्यक्ष रागीह मुफ़्लिही ने कहा कि सभी धर्म के नेता किसी भी अप्रिय स्थिति को नहीं फैलाने देंगे.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.








