
'बॉर्डर पर तैनात दोनों देशों की सेनाएं संयम बरतें...', युद्धविराम का उल्लंघन कर पाकिस्तान रच रहा ढोंग
AajTak
पाकिस्तान ने आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ क्षेत्रों में भारत द्वारा सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है, लेकिन हमारी सेनाएं जिम्मेदारी और संयम के साथ स्थिति को संभाल रही हैं. हमारा मानना है कि युद्धविराम के प्रभावी क्रियान्वयन में आने वाली किसी भी बाधा को उचित स्तर पर संवाद के माध्यम से सुलझाया जाना चाहिए.
भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार शाम को 5 बजे युद्धविराम हुआ था, लेकिन पाकिस्तान ने महज तीन घंटे के भीतर युद्धविराम का उल्लंघन किया और ड्रोन हमले किए. इसके बाद विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने देर रात प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कहा कि पाकिस्तान इस समझौते का घोर उल्लंघन कर रहा है. हालांकि भारतीय सेना कार्रवाई कर रही है और इस सीमा अतिक्रमण से निपट रही है. अब इस पर पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान जारी किया है. PAK विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि हम सीजफायर को पूरी निष्ठा से लागू करने की प्रतिबद्धता को दोहराते हैं.
पाकिस्तान ने आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ क्षेत्रों में भारत द्वारा सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है, लेकिन हमारी सेनाएं जिम्मेदारी और संयम के साथ स्थिति को संभाल रही हैं. हमारा मानना है कि युद्धविराम के प्रभावी क्रियान्वयन में आने वाली किसी भी बाधा को उचित स्तर पर संवाद के माध्यम से सुलझाया जाना चाहिए. PAK के विदेश मंत्रालय ने कहा कि सीमाओं पर तैनात दोनों देशों की सेनाओं को भी संयम बरतना चाहिए, ताकि क्षेत्र में तनाव कम किया जा सके और शांति कायम रखी जा सके.
वहीं, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भूमिका की सराहना करते हुए उन्हें दक्षिण एशिया में स्थायी शांति लाने के प्रयासों में महत्वपूर्ण साझेदार बताया है. अपने आधिकारिक बयान में शरीफ ने ट्रंप के पथप्रदर्शक नेतृत्व और वैश्विक शांति के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की प्रशंसा की.
उन्होंने कहा कि मैं राष्ट्रपति ट्रंप का आभारी हूं, जिन्होंने वैश्विक शांति के लिए असाधारण नेतृत्व दिखाया और दक्षिण एशिया में स्थायी शांति स्थापित करने में अधिक सक्रिय भूमिका निभाने की पेशकश की. पाकिस्तान और अमेरिका दशकों से साझेदार रहे हैं, जिन्होंने न केवल आपसी हितों की रक्षा की, बल्कि विश्व के संवेदनशील क्षेत्रों में शांति और सुरक्षा के लिए मिलकर काम किया.
शहबाज शरीफ ने विश्वास जताया कि राष्ट्रपति ट्रंप के नेतृत्व में पाकिस्तान को एक ऐसा मजबूत साझेदार मिला है, जो रणनीतिक साझेदारी को पुनर्जीवित कर सकता है और पाकिस्तान-अमेरिका संबंधों को व्यापार, निवेश और अन्य सभी क्षेत्रों में और मजबूत बना सकता है.

इजरायल की Haifa Refinery पर हुए ईरानी हमले में अहम बाहरी इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचा है. हमला रिफाइनरी से जुड़े एक थर्ड-पार्टी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हुआ, जो ऑपरेशन के लिए जरूरी था. कंपनी के मुताबिक, कुछ दिनों में फिर से पूरी तरह संचालन शुरू होने की उम्मीद है. ज्यादातर प्रोडक्शन यूनिट्स फिलहाल चालू हैं. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही मीडिया के सामने सेना भेजने की बात से इनकार किया हो, लेकिन 2,200 मरीन सैनिकों के साथ यूएसएस त्रिपोली युद्धपोत का मिडिल ईस्ट की ओर बढ़ना कुछ और ही इशारा कर रहा है. ट्रंप का मुख्य मकसद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के तेल मार्ग को ईरान के कब्जे से छुड़ाना और वहां दबे यूरेनियम भंडार को सुरक्षित करना है. अगर ये सेना तैनात होती है, तो यह पिछले दो दशकों में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य कदम होगा.

महायुद्ध तीसरे हफ्ते में पहुंच गया है...लेकिन बम-बारूद-गोले थम ही नहीं रहे ..। कहां तो युद्ध ईरान को न्यूक्लियर पावर बनने से रोकने के लिए शुरू हुआ...और कहां ये जंग तेल युद्ध बनकर दुनिया को धधका रहा है...। समझ नहीं आ रहा कि ये जंग किसे धुरंधर बना रहा...एक तरफ तबाही है...तो दूसरी तरफ तेल-गैस-हीलियम संकट...जो हर घर...हर परिवार पर असर डाल रहा है..

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.







