
बॉयफ्रेंड को 108 बार चाकू से गोदकर मारा, दोषी करार फिर भी कोर्ट नेे छोड़ा आजाद
AajTak
गर्लफ्रेंड के हाथों दर्दनाक मौत पा चुके ओ'मेलिया के परिवार को तब झटका लगा जब कोर्ट में सारे आरोप साबित होने बाद भी ब्राइन को चार साल की निलंबित जेल की सजा दी गई. इसमें चंद कंडीशंस के साथ दोषी आजाद होता है.
दुनिया में एक से एक खूंखार हत्यारे हुए हैं जिनके जुर्म के बारे में जानकर रौंगटे खड़े हो जाते हैं. ऐसे दरिंदे अपराधियों को कानून भी सख्त से सख्त सजा देना चाहता है ताकि ऐसी कोई घटना दोबारा न हो. लेकिन अपने ही बॉयफ्रेंड को दर्दनाक मौत देने वाली 33 साल की Bryn Spejcher का मामला हैरान करता है.
दरअसल, ब्राइन ने साल 2018 में अपने बॉयफ्रेंड चाड ओ'मेलिया को 108 बार चाकू से हमला कर मौत को घाट उतार दिया था. हत्या के वक्त वह पूरी तरह से मारिजुआना के नशे में चूर थी. लेकिन अजीब बात ये है कि सारे आरोप सिद्ध होने के बाद भी वह सजा से साफ बच गई.
दोषी करार लेकिन फिर भी आजाद
ओ'मेलिया के परिवार को तब झटका लगा जब कोर्ट में सारे आरोप साबित होने बाद भी ब्राइन को चार साल की निलंबित जेल की सजा दी गई. प्रोबेशन पर रखा गया और 100 घंटे की सामुदायिक सेवा दी गई, जहां उन्हें मारिजुआना ड्रग से दिमागी हालत बिगड़ने के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए कहा जाएगा. बताते चलें कि निलंबित सज़ा किसी को दोषसिद्धि के बावजूद जेल से बाहर रहने की अनुमति देती है.
वो पागल हो गई थी, कंट्रोल में नहीं थी
वेंचुरा काउंटी स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, दिसंबर 2023 में उसे हत्या का दोषी पाया गया था, लेकिन जब सजा सुनाई गई, तो ओ'मेलिया के परिवार के एक सदस्य को अदालत में 'ओह माय गॉड' चिल्लाते हुए सुना गया.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










