
बैंक मैनेजर प्रेमिका के चरित्र पर था शक, होटल के कमरे में प्रेमी ने किया कत्ल
AajTak
नवी मुंबई के एक होटल में अपनी प्रेमिका का गला घोंटकर हत्या करने के आरोपी प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वो वारदात को अंजाम देने के बाद अपने गृह राज्य उत्तर प्रदेश भागने के फिराक में था. इससे पहले पुलिस ने अपना जाल बिछाकर उसे धर दबोचा. आरोपी को अपनी प्रेमिका के चरित्र पर शक था.
प्रेम संबंधों में शक की जगह नहीं होती, लेकिन जब रिश्ता स्वार्थ और लालच के वशीभूत बना हो, तो उसका अंत हमेशा खौफनाक होता है. कुछ ऐसा ही मामला नवी मुंबई में देखने को मिला है. यहां 35 वर्षीय एक लड़की 24 साल के लड़के से प्रेम कर बैठी. लड़की एक प्राइवेट बैंक में मैनेजर थी. अच्छी खासी आमदनी थी. लेकिन पब्लिक जॉब होने की वजह से उसे लोगों से अक्सर मिलना-जुलना होता था. ये बात लड़के को अच्छी नहीं लगती थी. वो उसे अपनी प्रापर्टी समझता था. लेकिन नौकरी के आगे लड़की मजबूर थी
प्रेमी को शक हो गया था कि उसकी प्रेमिका किसी दूसरे के साथ संबंध में है. बीते सोमवार उसने उसे एक होटल में बुलाया. दोनों मिले. लेकिन चरित्र पर संदेह होने की वजह से लड़का उसे अपनी नाराजगी जाहिर करने लगा. दोनों के बीच जमकर झगड़ा हुआ. मामला इतना तूल पकड़ लिया कि लड़का अपने आपे से बाहर हो गया. उसने लड़की का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद होटल से फरार हो गया. होटल स्टाफ की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
हत्या की वारदात के अगले दिन ही पुलिस ने आरोपी प्रेमी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. वो अपने गृह राज्य उत्तर प्रदेश भागने के फिराक में था. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर मुंबई पुलिस ने आरोपी शोएब शेख (24) को तड़के उपनगरीय साकी नाका स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. इससे पहले कि वह उत्तर प्रदेश में अपने गृहनगर भाग पाता. पूछताछ करने पर आरोपी ने खुलासा किया कि वह सोमवार को अपनी प्रेमिका एमी उर्फ अमित रवींद्र कौर (35) के साथ होटल में रुका था.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि शोएब शेख को संदेह था कि कौर का किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध था. उसने कथित तौर पर गुस्से में उसकी गला दबाकर हत्या कर दी. उन्होंने कहा कि यह अपराध तब सामने आया जब मुंबई पुलिस को सूचना मिली कि शेख कुछ अवैध गतिविधियों में शामिल है, जिसके बाद वे साकीनाका स्थित उसके घर पहुंचे. पूछताछ के दौरान, शेख ने पुलिस को हत्या के बारे में बताया. इसके बाद मुंबई पुलिस ने नवी मुंबई के तुर्भे इलाके में अपने समकक्ष अधिकारियों को सूचित किया.
पुलिस अधिकारी ने कहा, "तुर्भे में पुलिस की एक टीम होटल पहुंची जहां उन्हें एक कमरे के अंदर महिला का शव मिला. पीड़ित महिला आईडीएफसी बैंक की नवी मुंबई शाखा में प्रबंधक के रूप में कार्यरत थी. वो मुंबई के सायन कोलीवाड़ा इलाके की रहने वाली थी. महिला के शव की बरामदगी के बाद आरोपी प्रेमी शोएब शेख के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 (हत्या की सजा) सहित संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है. इस मामले की जांच की जा रही है. आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










