
बेंगलुरु में बारिश का कहर... पानी निकालते वक्त करंट से बुज़ुर्ग और 12 साल के बच्चे की मौत
AajTak
बेंगलुरु के BTM लेआउट स्थित मधुवन अपार्टमेंट में सोमवार शाम बारिश के बाद हुए जलभराव से निपटने के दौरान करंट लगने से 63 वर्षीय मनमोहन कामत और 12 वर्षीय दिनेश की मौत हो गई. दोनों पानी निकालने के लिए मोटर चला रहे थे, तभी शॉर्ट सर्किट हुआ. दिनेश नेपाली मूल के मजदूर का बेटा था. पुलिस और प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
बेंगलुरु में सोमवार को हुई भारी बारिश ने शहरवासियों की ज़िंदगी को अस्त-व्यस्त कर दिया. BTM लेआउट स्थित मधुवन अपार्टमेंट में जलभराव की समस्या से निपटने की कोशिश में दो लोगों की करंट लगने से मौत हो गई. मृतकों की पहचान 63 वर्षीय मनमोहन कामत और 12 वर्षीय दिनेश के रूप में हुई है.
पुलिस के मुताबिक, घटना सोमवार शाम करीब 6:15 बजे की है जब मनमोहन कामत जिस अपार्टमेंट में रह रहे थे उसके ही बेसमेंट में भरे पानी को निकालने के लिए बाहर से मोटर लाकर पंप चालू करने की कोशिश कर रहे थे. इसी दौरान शॉर्ट सर्किट के चलते उन्हें तेज करंट लगा और वे मौके पर ही गिर पड़े.
यह भी पढ़ें: 'सिलिकॉन सिटी' के घर-दफ्तरों में पानी, सड़कों पर बोट... 7 Videos में देखें बेंगलुरु की 'जल प्रलय'
उसी समय अपार्टमेंट परिसर में कार्यरत नेपाली मूल के मजदूर का बेटा दिनेश भी वहां मौजूद था. वह मनमोहन की मदद कर रहा था और उसे भी करंट लग गया. दोनों को तुरंत पास के सेंट जॉन हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया.
मामले में पुलिस ने कही ये बात
पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पूर्व) फातिमा ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि बारिश के कारण पानी बेसमेंट में भर गया था और अपार्टमेंट प्रशासन जलनिकासी के लिए तत्पर नहीं था. वहीं, यह हादसा दिनभर की बारिश के चलते शहर में हुई तीसरी मौत थी, जिससे प्रशासन पर सवाल उठने लगे हैं कि क्यों समय रहते सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम नहीं किए गए.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










