
बेंगलुरु और चेन्नई का दिवाली का नजारा हुआ वायरल, ड्रोन से दिखी आसमान में रंगों की जगमगाहट
AajTak
एक बेंगलुरु के ड्रोन पायलट ने दिवाली की रात का शानदार हाइपरलैप्स वीडियो शेयर किया, जिसमें आसमान पटाखों और रोशनी से जगमगा रहा है. यह नजारा इतना खूबसूरत था कि सोशल मीडिया यूजर्स देखते ही रह गए.
दिवाली की रात बेंगलुरु का आसमान रंगों और रोशनी से चमक उठा. शहर के रहने वाले श्रीहरि करंथ, जो DGCA प्रमाणित ड्रोन पायलट हैं, उन्होंने इस शानदार नजारे का एक हाइपरलैप्स वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया. देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया और लोगों ने इसे जमकर सराहा.
वीडियो में बेंगलुरु की खूबसूरत स्काईलाइन नजर आ रही है, जहां इमारतें रोशनी से नहाई हुई हैं और आसमान में पटाखों की चमक फैली हुई है. श्रीहरि ने वीडियो के साथ कैप्शन लिखा-बेंगलुरु के आसमान से दिखी दिवाली की शानदार झलक.
जैसे ही वीडियो सामने आया, सोशल मीडिया पर यूज़र्स ने तारीफों की बौछार कर दी. एक यूजर ने लिखा – जब लोग कहते हैं कि बेंगलुरु बोरिंग शहर है, तब ऐसे वीडियो देखकर गर्व होता है कि मैं इसी शहर से हूं. दूसरे यूज़र ने लिखा-बेहतरीन काम! काश इसे किसी इंटरनेशनल फोरम पर भी भेजा जाए ताकि पूरी दुनिया देख सके कि भारत की दिवाली कितनी खूबसूरत होती है.
देखें वीडियो
यह वीडियो न सिर्फ बेंगलुरु की दिवाली की रौनक दिखाता है, बल्कि यह भी याद दिलाता है कि जब ऊपर से देखा जाए तो यह शहर कितना खूबसूरत और जिंदा नजर आता है-रोशनी, रंग और खुशी से भरा हुआ.
क्या आपने कभी दिवाली की रात 500 मीटर की ऊंचाई से चेन्नई को देखा है? ये नजारा दिखाता हुआ वीडियो वायरल हो रहा है.आसमान से देखने पर पूरा शहर दिवाली की रोशनी, पटाखों और रंग-बिरंगी चमक में नहाया हुआ नजर आता है.वीडियो पर लिखा टेक्स्ट भी दर्शकों का ध्यान खींचता है -क्या आपने कभी दिवाली की रात 500 मीटर की ऊंचाई से चेन्नई को देखा है?

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










