
बीते 24 घंटे में कोविड-19 संक्रमण के 7,495 नए मामले आए और 434 मरीज़ों ने जान गंवाई
The Wire
भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3,47,65,976 हो चुकी है और इस महामारी से जान गंवाने वालों का आंकड़ा 4,78,759 पहुंच गया है. विश्व में संक्रमण के 27.71 करोड़ से ज़्यादा मामले दर्ज किए गए हैं और 53.77 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई है.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को बताया कि महाराष्ट्र में ‘ओमीक्रोन’ स्वरूप के सबसे अधिक 65 मामले, दिल्ली में 64, तेलंगाना में 24, राजस्थान में 21, कर्नाटक में 19 और केरल में 15 मामले सामने आए हैं.
आंकड़ों के अनुसार, देश में लगातार 56 दिन से कोविड-19 के दैनिक मामले 15 हजार से कम हैं. उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 78,291 हो गई है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.23 प्रतिशत है. यह दर मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है.
पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 101 की वृद्धि दर्ज की गई है. मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.40 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सर्वाधिक है.
मंत्रालय आंकड़ों के अनुसार, दैनिक संक्रमण दर 0.62 प्रतिशत दर्ज की गई, जो पिछले 80 दिन से दो प्रतिशत से कम है. साप्ताहिक संक्रमण दर 0.59 प्रतिशत दर्ज की गई, जो पिछले 39 दिन से एक प्रतिशत से कम है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीयर स्टारमर ईरान के साथ युद्ध को लेकर अलग-अलग रुख पर खड़े दिखाई दे रहे हैं. ब्रिटिश टैब्लॉयड द सन को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका-ब्रिटेन सबसे मजबूत रिश्तों में से एक था. यह देखकर दुख होता है कि यह रिश्ता अब पहले जैसा नहीं रहा.

अमेरिका और इज़रायल के हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की हत्या की भारत के विपक्षी दलों ने कड़ी निंदा की है. विपक्ष ने केंद्र सरकार की विदेश नीति की भी आलोचना करते हुए कहा कि लंबे समय से ‘मित्र’ रहे ईरान पर थोपे गए युद्ध को लेकर सरकार की प्रतिक्रिया भारत के मूल्यों, सिद्धांतों और हितों के साथ ‘विश्वासघात’ है.







