
बीते एक दिन में कोविड-19 संक्रमण के 38,948 नए मामले और 219 लोगों की मौत
The Wire
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, एक दिन में 219 लोगों की मौत, भारत में पिछले 167 दिन में सामने आए संक्रमण से जान गंवाने वालों के सबसे कम मामले हैं और 48 दिन बाद कोविड-19 मृत्यु दर भी घटकर 1.33 प्रतिशत हो गई है. देश में संक्रमण के कुल मामले 3,30,27,621 हो गए हैं, जबकि अब तक 4,40,752 लोगों की जान जा चुकी है. विश्व में संक्रमण के कुल 22.06 करोड़ से अधिक मामले सामने आए हैं और 45.67 लाख से ज़्यादा लोगों की मौत हुई है.
आंकड़ों के अनुसार, देश में 23 मार्च को एक दिन में कोविड-19 से 199 लोगों की मौत हुई थी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों यानी सक्रिय मामलों की संख्या कम होकर 4,04,874 हो गई है, जो कुल मामलों का 1.23 प्रतिशत है. पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कुल 5,174 कमी आई है. मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.44 प्रतिशत है. पिछले 71 दिन से 50 हजार से कम नए मामले ही आ रहे हैं. आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कुल 53,14,68,867 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 14,10,649 नमूनों की जांच रविवार को की गई.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीयर स्टारमर ईरान के साथ युद्ध को लेकर अलग-अलग रुख पर खड़े दिखाई दे रहे हैं. ब्रिटिश टैब्लॉयड द सन को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका-ब्रिटेन सबसे मजबूत रिश्तों में से एक था. यह देखकर दुख होता है कि यह रिश्ता अब पहले जैसा नहीं रहा.

अमेरिका और इज़रायल के हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की हत्या की भारत के विपक्षी दलों ने कड़ी निंदा की है. विपक्ष ने केंद्र सरकार की विदेश नीति की भी आलोचना करते हुए कहा कि लंबे समय से ‘मित्र’ रहे ईरान पर थोपे गए युद्ध को लेकर सरकार की प्रतिक्रिया भारत के मूल्यों, सिद्धांतों और हितों के साथ ‘विश्वासघात’ है.







