
बिहार में BJP-JDU आमने-सामने, 20 सूत्री गठन पर नेताओं की बयानबाजी तेज
AajTak
बीजेपी की संयुक्त मोर्चा कार्यकारिणी की बैठक में विधायकों ने पिछले कई वर्षों से 20 सूत्री के गठन नहीं होने पर आपत्ति जताई और इस मसले पर केंद्रीय नेतृत्व से हस्तक्षेप करने की मांग की. बीजेपी नेता प्रेम रंजन पटेल का कहना है कि बिहार के लिए और सरकार के लिए 20 सूत्री बिंदुओं का गठन काफी महत्वपूर्ण है.
पटना में हाल में बीजेपी के शीर्ष नेताओं ने संगठन को बेवजह बयानबाजी करने से दूर रहने की हिदायत दी थी, उसके बावजूद बयान का दौर नहीं थम रहा है. ताजा मामला अब बिहार में 20 सूत्री गठन को लेकर सामने आया है. बीजेपी और जदयू नेताओं ने माना है कि NDA पार्ट वन में 2006 में जिस तरह 20 सूत्री बिंदुओं का गठन किया गया था, उसी तरह इसे फिर से गठन किया जाना चाहिए. बीजेपी सूत्रों के मुताबिक, पार्टी के सभी मोर्चों की बैठक में भी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह के सामने भी ये मुद्दा विधायकों ने उठाया था.
बीजेपी की संयुक्त मोर्चा कार्यकारिणी की बैठक में विधायकों ने पिछले कई वर्षों से 20 सूत्री के गठन नहीं होने पर आपत्ति जताई और इस मसले पर केंद्रीय नेतृत्व से हस्तक्षेप करने की मांग की. बीजेपी नेता प्रेम रंजन पटेल का कहना है कि बिहार के लिए और सरकार के लिए 20 सूत्री बिंदुओं का गठन काफी महत्वपूर्ण है. क्योंकि जमीनी स्तर पर सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का ये एक माध्यम होता है. उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 में जब एनडीए की सरकार बनी थी, उस वक्त 20 सूत्री का गठन किया गया था. प्रखंड, जिला और मुख्यालय स्तर पर 20 सूत्री का गठन हुआ था.
पटेल ने आगे कहा कि इसमें बीजेपी से राधामोहन सिंह और जेडीयू को तरफ से येजलुल हक को उपाध्यक्ष बनाया गया था. उसके बाद दोबारा एनडीए पार्ट 2 में भी गठन किया गया. लेकिन फुल फ्लेज में नहीं बनाया गया. बाद में वर्ष 2013 में भाजपा सरकार से अलग हो गई और उसके बाद 20 सूत्री का उपाध्यक्ष गुलाम गौस को बनाया गया.
हालांकि, कमेटी पूरी तरह नहीं बनी. अब 2020 में एक बार फिर बीजेपी-जेडीयू गठबंधन की सरकार में 20 सूत्री गठन की मांग जायज है. वहीं, जदयू नेता और शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि बात ठीक है. 20 सूत्री की गठन की प्रक्रिया प्रोसेस में है. बहुत जल्द गठन हो जाएगा. दूसरी ओर बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव रंजन ने कहा कि उम्मीद है जल्द ही बिहार में 20 सूत्री का गठन कर लिया जाएगा.
जानिए 20 सूत्री के बारे में...
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 1975 में 20 सूत्री कार्यक्रम की शुरुआत की थी. उस समय इसका उद्देश्य गरीबी उन्मूलन था. 1982, 1986 और 2006 में इसका पुनर्गठन किया गया. अभी 2006 की 20 सूत्री कार्यक्रम पूरे देश में चल रही है. कार्यक्रम के संचालन के लिए जिला स्तर से लेकर प्रखंड स्तर तक कमेटी का गठन किया जाता है. 20 सूत्री कमेटी का मुख्य उद्देश्य विभिन्न योजनाओं कि समय पर समीक्षा, पिछडे़ और निर्धन लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाना, केंद्र व राज्य सरकार के साथ जिला और प्रखंड स्तर पर योजनाओं को लेकर समन्वय बनाना है. 20 सूत्री कमेटी सरकार की सबसे अंतिम इकाई होती है. इसका गठन नहीं होने से गरीबों के लिए बनाई गई योजनाओं पर असर पड़ता है. इसके माध्यम से मनरेगा, इंदिरा आवास, बीपीएल सहित गरीबों की योजना में जो परेशानी आती है उसका समाधान हो जाता है. इसमें सभी दल के कार्यकर्ताओं को 20 सूत्री कमेटी में जगह दी जाती है और वे आवाज उठाते हैं. इसका गठन गठबंधन की सरकार में सभी दलों की सहमति से ही हो पाता है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.






