
बाजवा का अमेरिका दौरा क्या फिर पाकिस्तान को महाशक्ति के करीब ला देगा?
AajTak
पाकिस्तान के आर्मी चीफ कमर बाजवा अमेरिका दौरे पर गए हुए हैं. कई अहम बैठकों में हिस्सा ले रहे हैं, संदेश दे रहे हैं कि एक बार फिर अमेरिका, पाकिस्तान पर भरोसा कर सकता है. अमेरिका के भी हाल के कुछ बयान और फैसले इस ओर इशारा कर रहे हैं.
पाकिस्तान और अमेरिका के बीच में पिछले कुछ सालों से तल्ख रिश्ते चल रहे हैं. पाकिस्तान ने एक तरह से अमेरिका का भरोसा खो दिया है. इमरान खान के प्रधानमंत्री रहते वक्त तक स्थिति और ज्यादा बिगड़ गई थी. अब उस स्थिति को फिर सुधारने के लिए पाकिस्तान ने अपनी तरफ से प्रयास करना शुरू कर दिया है. इसी कड़ी में पाकिस्तान के आर्मी चीफ कमर बाजवा अमेरिका दौरे पर गए हुए हैं. कई अहम बैठकों में हिस्सा ले रहे हैं, संदेश दे रहे हैं कि एक बार फिर अमेरिका, पाकिस्तान पर भरोसा कर सकता है.
मंगलवार को बाजवा ने अमेरिका के रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन से मुलाकात की. तब जारी बयान में कहा गया कि क्षेत्रीय सुरक्षा स्थिति पर विस्तार से बात की गई. इसके अलावा पेंटागन ने भी बताया कि पाकिस्तान के साथ दोनों ही देशों के रक्षा हितों को लेकर मंथन किया गया. अब बाजवा की इस मुलाकात को विदेशी मामलों के जानकार आकास्मिक नहीं मान रहे हैं. उनकी नजरों में इस समय पाकिस्तान डैमेज कंट्रोल करने की पूरी कोशिश कर रहा है. जब से इमरान खान ने अपने सत्ता बेदखल के लिए अमेरिका को जिम्मेदार बताया था, रिश्ते सुधारने पर पाकिस्तानी सेना खास जोर दे रही है. इससे पहले साऊदी अरब जैसे देशों का दौरा भी बाजवा ने इसी वजह से किया था. जहां-जहां इमरान के फैसलों से नाराजगी फैली थी, एक तय रणनीति के तहत बाजवा ने उन देशों का दौरा कर स्थिति को सुधारने का काम किया.
इस बारे में पाकिस्तान के पूर्व राजदूत हुसैन हक्कानी बताते हैं कि पाकिस्तान में जब सत्ता परिवर्तन हुआ, तब इमरान खान के आरोपों की वजह से पाकिस्तान और अमेरिका के रिश्तों में दरार आ गई थी. लेकिन पाक सेना रिश्तों को सुधारने को लेकर गंभीर थी, इसी वजह डैमेज कंट्रोल शुरू किया गया. लेकिन हक्कानी इस बात पर भी जोर दे रहे हैं कि अभी समय लगेगा जब अमेरिका फिर पाकिस्तान पर पूरी तरह से भरोसा करना शुरू कर दे. एक अविश्वास की खाई अभी भी जीवित है. अफगानिस्तान के तालिबान राज में पाकिस्तान की भूमिका ने उसे नाराज कर रखा है. वहीं विदेशी मामलों के जानकार कमरान बोखारी तो यहां तक मानते हैं कि अमेरिका एक बार फिर पाकिस्तान के साथ रिश्ते सुधारने की कोशिश कर रहा है. पाकिस्तान को लेकर अमेरिका अभी भी सीख रहा है, समझने का प्रयास कर रहा है.
वैसे पिछले कुछ समय से पाकिस्तान की लगातार रिश्ते सुधारने की कोशिश रंग भी लाती दिख रही है. हाल ही में अमेरिका की ओर से पाकिस्तान को एफ-16 फाइटर जेट फ्लीट के रखरखाव के लिए 450 मिलियन डॉलर की मदद दी गई थी. भारत ने जब इस पर आपत्ति जताई तो अमेरिका ने कहा था कि इस मदद में कोई नया हथियार या ताकत शामिल नहीं है. इसके अलावा अमेरिकी राजदूत डोनाल्ड ब्लोम के पीओके दौरे ने भी जमीन पर समीकरण बदलने का काम किया है.
Ailia Zehra की रिपोर्ट

वेस्ट एशिया में छिड़े युद्ध में आज अमेरिका की तरफ से ऐसे संकेत आए हैं कि जैसे अमेरिका ईरान के सामने थोड़ा झुका हो. अमेरिका ने ईरान के एनर्जी और पावर प्लांट पर हमलों को फिलहाल टाल दिया है. लेकिन सवाल है कि क्यों? अमेरिका और इजरायल का गठबंधन युद्ध के 24 दिनों के बाद भी ईरान को पूरी तरह से झुका नहीं पाया है. शुरुआत में भले ही अमेरिका इजरायल को कामयाबी मिली हो. लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है कि जैसे ईरान ने अपने ताकतवर बम युद्ध के इस हिस्से के लिए बचाकर रखे हों. इजरायल के न्यूक्लियर प्लांट तक ईरान के बम गिर रहे हैं. इजरायल का वर्ल्ड क्लास एयर डिफेंस सिस्टम फेल क्यों हो गया.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.






