
बाइडेन 25 जुलाई को करेंगे अमेरिका को संबोधित, उम्मीदवारी छोड़ने के बाद पहली बार देंगे भाषण
AajTak
एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि राष्ट्रपति जल्द ही व्हाइट हाउस लौट सकते हैं. बाइडेन के दोबार चुनाव न लड़ने की पुष्टि के करीब 36 घंटे बाद ही पार्टी ने कमला हैरिस को बतौर राष्ट्रपति उम्मीदवार अपना नेता चुन लिया है. उन्हें उम्मीदवार के लिए जरूरी डेलीगेट्स के वोट भी मिल गए हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन 25 जुलाई (गुरुवार) को देश को संबोधित करेंगे. अमेरिका में 5 नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से अपनी उम्मीदवारी वापस लेने के बाद ये पहला मौका होगा जब डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता बाइडेन देश को संबोधित करेंगे.बाइडेन ने इसकी जानकारी अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर दी है. उन्होंने लिखा, मैं ओवल ऑफिस से राष्ट्र को संबोधित करूंगा. इस दौरान मैं भविष्य की प्लानिंग के बारे में भी जानकारी दूंगा. कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद 81 वर्षीय बाइडेन डेलावेयर स्थित अपने आवास पर क्वारंटीन हैं.
न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि राष्ट्रपति जल्द ही व्हाइट हाउस लौट सकते हैं. बाइडेन के दोबार चुनाव न लड़ने की पुष्टि के करीब 36 घंटे बाद ही पार्टी ने कमला हैरिस को बतौर राष्ट्रपति उम्मीदवार अपना नेता चुन लिया है. उन्हें उम्मीदवार के लिए जरूरी डेलीगेट्स के वोट भी मिल गए हैं.
पिछले महीने अपने रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी और पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ हुई बाइडेन की डिबेट के बाद से उनके खिलाफ पार्टी में ही विरोध होने लगे थे. बराक ओबामा समेत कई नेताओं ने बाइडेन की उम्मीदवारी पर सवाल खड़े किए थे.जिसके बाद रविवार को बाइडेन ने अपनी उम्मीदवारी वापस लेने का फैसला लिया था.
बाइडेन ने किया कमला का समर्थन अपनी उम्मीदवारी से इनकार करते हुए बाइडेन ने कमला हैरिस के नाम का समर्थन किया था. कमला हैरिस मौजूदा समय में अमेरिका की उपराष्ट्रपति हैं. हालांकि, इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ने जोर देकर कहा था कि वह अपना शेष कार्यकाल पूरा करेंगे, जो जनवरी में समाप्त होगा.
यह भी पढ़ें: कमला हैरिस ने बाइडेन के इनकार के बाद 36 घंटे में ही अपने पक्ष में जुटा लिया बहुमत, बोलीं- ट्रंप को जरूर हराऊंगी
कमला हैरिस ने कहा- मैं ट्रंप को जरूर हराऊंगी बाइडेन के पीछे हटने के 36 घंटे के भीतर ही कमला हैरिस ने अपना पार्टी का समर्थन जुटा लिया है. इसकी जानकारी देते हुए उन्होंने एक्स पर पोस्ट में कहा, 'मुझे मेरी पार्टी का उम्मीदवार बनने के लिए आवश्यक समर्थन हासिल करने पर गर्व है. अगले कुछ महीनों में मैं देश भर में यात्रा करूंगी और अमेरिकियों से हर मुद्दे पर बात करूंगी. मुझे विश्वास है कि मैं अपनी पार्टी और देश को एकजुट करने के साथ ही ट्रंप को हराउंगी.'

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.








