
'बांग्लादेश में भारत समर्थित प्रोजेक्ट पर जारी रहेगा काम...', अंतरिम सरकार ने कहा- नहीं रुकेंगी परियोजनाएं
AajTak
बांग्लादेश के वित्तीय सलाहकार ने जोर दिया कि भारत द्वारा वित्त पोषित परियोजनाएं नई सरकार के तहत जारी रहेंगी और द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग को बढ़ाने पर भी जोर दिया. भारतीय उच्चायुक्त ने भी परियोजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए भारत की प्रतिबद्धता दोहराई.
बांग्लादेश अंतरिम सरकार ने मंगलवार को कहा कि भारत द्वारा वित्त पोषित परियोजनाएं "बहुत अहम" हैं और नई सरकार के तहत जारी रहेंगी. सरकार के वित्त सलाहकार सेलहुद्दीन अहमद यह बात कही. उन्होंने भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा से मुलाकात के दौरान भारत के साथ "वर्धित सहयोग" की उम्मीद जताई.
सेलहुद्दीन अहमद ने कहा, "भारत के साथ हमारी जो परियोजनाएं हैं, वे बड़ी परियोजनाएं हैं और हम उन्हें जारी रखेंगे, क्योंकि वे छोटे प्रोजेक्ट नहीं हैं. हम हमारे लाभ के लिए एक और बड़ी परियोजना लेंगे." उन्होंने यह भी कहा कि जो परियोजनाएं पहले से जारी हैं, हम उन्हें रोकेंगे नहीं और उनकी फंडिंग और इम्प्लीमेंटेशन पर भी चर्चा की जाएगी.
यह भी पढ़ें: बांग्लादेश के इस्लामिक नेता ने ममता बनर्जी को दी 'आजादी' वाली सलाह, पंजाब-कश्मीर में भी अलगाववाद को भड़काया
प्रोजेक्ट को पूरा करने की चिंता
अंतरिम सरकार में सलाहकार ने कहा कि शेख हसीना की अगुवाई वाली अवामी लीग सरकार के पतन के बाद भारत के तीन क्रेडिट लाइन के तहत वित्त पोषित परियोजनाओं के समय पर पूरा होने को लेकर चिंताएं हैं.
भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने कहा कि नई दिल्ली ने बांग्लादेश के लिए अपनी किसी भी क्रेडिट लाइन परियोजना को नहीं रोका है. उन्होंने कहा, "ये परियोजनाएं जारी हैं और वे बहुत बड़ी परियोजनाएं हैं. ठेकेदार वापस आकर परियोजनाओं को शुरू करेंगे."

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







