
बांग्लादेश में कल होंगे आम चुनाव, क्या शेख हसीना चौथी बार बनाएंगी सरकार?
AajTak
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के नेतृत्व में सत्तारूढ़ अवामी लीग (एएल) चुनावी मैदान में है. लेकिन इस बार एएल को कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है. क्योंकि बांग्लादेश राष्ट्रवादी पार्टी (BNP) एएल को कड़ी टक्कर देती नजर आ रही है.
बांग्लादेश में कल (7 जनवरी) आम चुनाव होने हैं. इसे लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. हालांकि चुनाव के 2 दिन पहले यानी शनिवार रात को ढाका के गोपीबाग इलाके में एक ट्रेन में उपद्रवियों ने आग लगा दी गई थी. इसमें 5 लोगों की मौत हो गई थी. इस घटना के बाद मुख्य विपक्षी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) और उसके सहयोगियों ने प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे और "स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव" के लिए कार्यवाहक सरकार के गठन की मांग करते हुए चुनाव प्रक्रिया का पूर्ण बहिष्कार करने का आह्वान किया है.
वहीं, प्रधानमंत्री शेख हसीना के नेतृत्व में सत्तारूढ़ अवामी लीग (एएल) चुनावी मैदान में है. लेकिन इस बार एएल को कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है. क्योंकि बांग्लादेश राष्ट्रवादी पार्टी (BNP) एएल को कड़ी टक्कर देती नजर आ रही है. साथ ही सरकार के आर्थिक कुप्रबंधन का हवाला देते हुए चुनाव के बहिष्कार से राजनीतिक परिदृश्य और जटिल हो गया है.
चुनाव में 2 हजार उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमाएंगे. इस बार सैकड़ों निर्दलीय भी चुनावी ताल ठोकेंगे. कल होने वाले चुनाव से पहले बैलट बॉक्स सील किए गए. साथ ही उन्हें बोरियों में भरकर राजधानी ढाका और देशभर में मतदान केंद्रों के लिए भेजे गए.
चुनावों के शेड्यूल की घोषणा करते हुए बांग्लादेश के मुख्य चुनाव आयुक्त काजी हबीबुल अवल ने कहा कि चुनाव 7 जनवरी को होंगे. मतदान सुबह 8 बजे शुरू होगा और यह शाम 4 बजे तक जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि हमारा चुनाव न केवल राष्ट्रीय स्तर पर बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देखा जाए. वहीं, भारत से तीन सहित 100 से अधिक विदेशी पर्यवेक्षक बांग्लादेश में आम चुनाव की निगरानी के लिए शुक्रवार को ढाका पहुंचे. बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना की सत्तारूढ़ अवामी लीग को लगातार चौथी बार चुनाव जीतने की उम्मीद है.

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.









