
बहुत कठिन है डगर पनघट की… कोहली की T-20 कप्तानी छोड़ने की टाइमिंग कितनी सही?
AajTak
टी-20 वर्ल्डकप से ठीक पहले विराट कोहली ने कप्तानी छोड़ने का ऐलान कर हर किसी को चौंकाया है. विराट सिर्फ टी-20 की कप्तानी छोड़ रहे हैं, लेकिन वनडे और टेस्ट में अभी कप्तानी करते रहेंगे. विराट कोहली के इस फैसले की टाइमिंग, भविष्य को लेकर कई तरह के सवाल खड़े होते हैं.
भारतीय क्रिकेट टीम जब टी-20 वर्ल्डकप में जाने को तैयार है, उससे ठीक पहले एक बड़ा शॉकिंग फैसला देश के सामने आया है. विराट कोहली (Virat Kohli) ने गुरुवार को ऐलान किया कि टी-20 वर्ल्डकप के बाद वो टी-20 फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ देंगे. हालांकि, विराट वनडे क्रिकेट और टेस्ट क्रिकेट में टीम की कप्तानी करते रहेंगे. इस फैसले के संकेत पिछले कुछ वक्त से दिखाई देने लगे थे लेकिन किसी को ये उम्मीद नहीं थी कि वर्ल्ड कप से ऐन पहले ये ऐलान आ जाएगा. अभी भी विराट कोहली के इस फैसले पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं, लेकिन अगर हर नज़रिए से इस फैसले को परखें तो ये कितना सही और कितना गलत नज़र आता है, ये गौर करने वाली बात होगी...कितना सही है विराट कोहली का फैसला? साल 2016 का टी-20 वर्ल्डकप भारतीय टीम ने महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी में खेला था, जिसे वह जीतने से चूक गई थी. उसके कुछ वक्त बाद एमएस धोनी ने कप्तानी छोड़ने का फैसला लिया था और विराट कोहली पूर्णकालिक कप्तान बन चुके थे. वनडे और टी-20 फॉर्मेट में अगर आंकड़ों को देखें तो 2017 से 2021 के बीच में विराट कोहली की अगुवाई में भारतीय टीम ने कई इतिहास रचे हैं. लेकिन विराट कोहली कोई बड़ा टूर्नामेंट, आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत पाए हैं. जो एक सबसे बड़ा मलाल रहा है. गौर करने वाली बात ये भी है कि भारत ने आखिरी बार कोई आईसीसी ट्रॉफी 2013 में जीती थी, यानी उस बात को भी एक दशक होने को है. ऐसे में विराट कोहली पर लगातार सवाल खड़े हो रहे थे, खासकर लिमिटेड ओवर्स में उनकी कप्तानी को लेकर.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









