
बर्फीला तूफान अमेरिका में बरपा रहा कहर, 26 मौतें, 43 इंच मोटी बर्फ की चादर बिछी, जापान में भी 14 की जान गई
AajTak
अमेरिका में अब तक बर्फीले तूफान में 26 लोगों की जान जा चुकी है. अमेरिका में बर्फबारी के चलते 7 लाख घरों की बिजली गुल हो गई है. ठंड से सबसे प्रभावित न्यूयॉर्क का बफेलो है. यहां 43 इंच बर्फबारी हुई है. वहीं, जापान में भीषण बर्फबारी के चलते 14 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं.
उत्तर भारत इन दिनों कड़ाके की ठंड से जकड़ा हुआ है. लेकिन भारत ही नहीं अमेरिका और जापान में भी बर्फीले तूफान का कहर जारी है. अमेरिका में अधिकांश हिस्सों में भारी बर्फबारी हो रही है. इसके साथ ही तेज हवाओं के चलते लोगों को भीषण ठंड का सामना करना पड़ रहा है. अमेरिका में अब तक बर्फीले तूफान में 26 लोगों की जान जा चुकी है. वहीं, जापान में भीषण बर्फबारी के चलते 14 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं.
अमेरिका में बर्फबारी के चलते 7 लाख घरों की बिजली गुल हो गई है. ठंड से सबसे प्रभावित न्यूयॉर्क का बफेलो है. यहां 43 इंच बर्फबारी हुई है. इसके चलते लोगों का सड़क पर चलना मुश्किल हो रहा है. इतना ही नहीं पॉवर स्टेशन पर बर्फबारी के चलते बिजली व्यवस्था चरमरा गई है. यहां 12 लोगों की मौत ठंड से हुई है.
अमेरिका में 2000 उड़ानें रद्द
पूरे साउथ अमेरिका में ठंड से हाल बेहाल हैं. यहां क्रिसमस और न्यू ईयर के जश्न में ठंड ने खलल डाल दिया है. यहां करीब 5.5 करोड़ लोग ठंड से प्रभावित हुए हैं. नेशनल वेदर सर्विस के मुताबिक, फ्लोरिडा के मियामी, थंपा, ऑरलेंडो और वेस्ट पाल्म बीच में 25 दिसंबर को 1983 के बाद सबसे कम तापमान रहा. वहीं न्यूयॉर्क में भी कई जगहों पर क्रिसमस पर भारी भीड़ रही.
बफेलो में सभी तरह की परिवहन सुविधाएं प्रभावित रहीं. यहां ट्रेनें और हवाई यात्रा को रद्द करना पड़ा. यहां तक कि भीषण बर्फबारी के चलते सड़क रास्ते भी बंद रहे. फ्लाइट टिकट वेबसाइट FlightAware के मुताबिक, शनिवार को करीब 4,000 फ्लाइट्स में देरी हुई. वहीं, 2000 उड़ाने रद्द हुईं.
जापान में 14 की मौत

इजरायल की Haifa Refinery पर हुए ईरानी हमले में अहम बाहरी इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचा है. हमला रिफाइनरी से जुड़े एक थर्ड-पार्टी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हुआ, जो ऑपरेशन के लिए जरूरी था. कंपनी के मुताबिक, कुछ दिनों में फिर से पूरी तरह संचालन शुरू होने की उम्मीद है. ज्यादातर प्रोडक्शन यूनिट्स फिलहाल चालू हैं. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही मीडिया के सामने सेना भेजने की बात से इनकार किया हो, लेकिन 2,200 मरीन सैनिकों के साथ यूएसएस त्रिपोली युद्धपोत का मिडिल ईस्ट की ओर बढ़ना कुछ और ही इशारा कर रहा है. ट्रंप का मुख्य मकसद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के तेल मार्ग को ईरान के कब्जे से छुड़ाना और वहां दबे यूरेनियम भंडार को सुरक्षित करना है. अगर ये सेना तैनात होती है, तो यह पिछले दो दशकों में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य कदम होगा.

महायुद्ध तीसरे हफ्ते में पहुंच गया है...लेकिन बम-बारूद-गोले थम ही नहीं रहे ..। कहां तो युद्ध ईरान को न्यूक्लियर पावर बनने से रोकने के लिए शुरू हुआ...और कहां ये जंग तेल युद्ध बनकर दुनिया को धधका रहा है...। समझ नहीं आ रहा कि ये जंग किसे धुरंधर बना रहा...एक तरफ तबाही है...तो दूसरी तरफ तेल-गैस-हीलियम संकट...जो हर घर...हर परिवार पर असर डाल रहा है..

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.







