
बर्थडे पार्टी देने के लिए पति ने नहीं की तारीफ... गुस्साई पत्नी ने कोल्ड ड्रिंक में मिलाया जहर
AajTak
जब महिला से माउंटेन ड्यू में पेस्टिसाइड मिलाने के पीछे के कारण के बारे में सवाल किया गया, तो उसने पुलिस अधिकारियों को बताया कि वह अपने पति के प्रति 'क्रूर' होना चाहती थी, क्योंकि वह उसके द्वारा आयोजित पार्टी की सराहना नहीं करता था.
अमेरिका में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां एक महिला ने सिर्फ इसलिए अपने पति को जहर देकर मारने की कोशिश की, क्योंकि उसने बर्थडे पार्टी देने के लिए अपनी पत्नी की सराहना नहीं की थी. मिसौरी में 47 वर्षीय मिशेल वाई पीटर्स को कथित तौर पर अपने पति के माउंटेन ड्यू में पेस्टिसाइड मिलाते हुए पकड़ा गया, क्योंकि उसने मिशेल द्वारा 50वें जन्मदिन पद दी गई पार्टी को लेकर उसकी तारीफ नहीं की थी.
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार मिशेल को सोमवार को गिरफ्तार किया गया और उस पर अपने पति की जान लेने की कोशिश करने का आरोप लगाया गया. जब महिला से माउंटेन ड्यू में पेस्टिसाइड मिलाने के पीछे के कारण के बारे में सवाल किया गया, तो उसने पुलिस अधिकारियों को बताया कि वह अपने पति के प्रति 'क्रूर' होना चाहती थी, क्योंकि वह उसके द्वारा आयोजित पार्टी की सराहना नहीं करता था.
पीटर्स के पति ने लैक्लेड काउंटी शेरिफ कार्यालय में शिकायत की थी कि उसकी पत्नी उसे जहर दे रही है. पुलिस के मुताबिक मिशेल के पति ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसकी पत्नी उसे पीने के लिए जो डाइट माउंटेन ड्यू का कैन देती है, उसका स्वाद अजीब लगता है. पहले तो उसने स्वाद को नजरअंदाज किया और पत्नी जो माउंटेन ड्यू देती थी, उसे पीता रहा. हालांकि, कुछ सप्ताह बाद उसे गले में खराश, जी मिचलाना, दस्त और उल्टी का अनुभव होने लगा.
पुलिस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि पति जब खांसता था तो भूरा-पीला बलगम भी निकलता था. उसे संदेह हुआ तो उसने घर के सीसीटीवी फुटेज खंगाले. फुटेज में कथित तौर पर उसकी पत्नी को फ्रिज से सोडा और पेस्टिसाइड की बोतल ले जाते हुए दिखी. कुछ देर बाद वह वापस लौटी और दोनों चीजों को फ्रिज में वापस रख दिया. पति ने दावा किया कि पेस्टिसाइड की बोतल खाली थी.
पति ने अपनी पत्नी से कहा कि वह बीमार महसूस कर रहा है. मिशेल ने पति से कहा कि शायद उसे कोविड है, और वह पोते-पोतियों से दूरी बनाकर रहे. पति ने कहा कि उसे आशंका है कि मिशेल पीटर्स का कोई अफेयर चल रहा है या वह उसकी 500,000 अमेरिकी डॉलर की जीवन बीमा पॉलिसी लेना चाह रही है. उसने यह भी आरोप लगाया कि पत्नी ने बिजनेस अकाउंट से उनके पर्सनल अकाउंट में ट्रांसफर किए जाने वाले पैसों में भी कटौती कर दी है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.








