
बर्खास्त ट्रेनी IAS पूजा खेडकर को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत, सात दिन के लिए गिरफ्तारी टली
AajTak
पूजा खेडकर मामले की दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई जारी है. इस दौरान पूजा खेडकर के वकील ने उनका पक्ष रखते हुए कोर्ट से गिरफ्तारी टालने की मांग की थी. पूजा खेडकर के वकील ने झूठी गवाही वाले आवेदन (perjury application) के मामले में अपना जवाब दाखिल करने के लिए कोर्ट से एक सप्ताह का समय मांगा है.
Pooja Khedkar Case: महाराष्ट्र की बर्खास्त ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. दिल्ली हाईकोर्ट ने गुरुवार, 26 सितंबर को पूजा खेडकर की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद गिरफ्तारी पर लगी रोक को 4 अक्टूबर तक बढ़ा दिया है. पूजा खेडकर के वकील ने झूठी गवाही वाले आवेदन (perjury application) के मामले में अपना जवाब दाखिल करने के लिए कोर्ट से एक सप्ताह का समय मांगा है.
दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान पूजा खेडकर के वकील ने कहा कि पूजा खेडकर महाराष्ट्र में ही है. अभी यह मामला मीडिया की सुर्खियों में है. पूरी मीडिया का ध्यान पूजा खेडकर पर है. ऐसे में वह काफी दबाव में हैं. मीडिया के दबाव वाली बात पर दिल्ली पुलिस के वकील ने कहा कि जांच एजेंसियों पर कभी दबाव नहीं होता. यूपीएससी के वकील ने कहा कि वह अपनी वजह से मशहूर हुई हैं. वकील ने आगे कहा ऐसा है तो उन्हें कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं करनी चाहिए.
कोर्ट में क्या है मामला?
इससे पहले दिल्ली पुलिस ने पूजा खेडकर की अग्रिम जमानत याचिका का विरोध करते हुए कहा था कि उन्होंने दिव्यांगता के फर्जी प्रमाण पत्र जमा किए थे. दिल्ली पुलिस ने अपनी स्टेटस रिपोर्ट में कहा था कि सिविल सेवा की 2022 और 2023 में दी गई परीक्षा में अलग-अलग दिव्यांगता सर्टिफिकेट जमा किए गए थे. ये सर्टिफिकेट कथित तौर पर महाराष्ट्र के अहमदनगर के मेडिकल अथॉरिटी ने जारी किया था.
दिल्ली हाईकोर्ट ने पहले 28 अगस्त को पूजा खेडकर की गिरफ्तारी पर 5 सितंबर तक रोक लगाई थी, जिसे बाद में 26 सितंबर तक बढ़ा दिया गया था. अब वकील ने जवाब दाखिल करने के लिए एक सप्ताह का और वक्त मांगा है जिसकी वजह से पूजा खेडकर की गिरफ्तारी पर रोक 4 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है. इस तरह उनकी गिरफ्तारी तय 26 सितंबर से सात दिन और टल गई है.
यूपीएससी ने दर्ज कराया था मुकदमा

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










