
'बकवास मत करो, कोई ऑफर नहीं!' नीतीश संग गठबंधन के सवाल पर भड़के तेजस्वी यादव
AajTak
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने साफ कर दिया है कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए सीएम नीतीश कुमार के साथ गठबंधन नहीं होगा. तेजस्वी ने कहा कि किसी को कोई ऑफर नहीं दिया जा रहा है. आरक्षणचोर और आरक्षणखोरों का आरजेडी स्वागत क्यों करेंगे?
बिहार में शिक्षक बहाली और आरक्षण को लेकर सियासी घमासान जारी है. राजधानी पटना में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) द्वारा महागठबंधन सरकार के दौरान बिहार में बढ़ाई गई 65% आरक्षण सीमा को लागू किए जाने को लेकर धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
इस कार्यक्रम के बाद आरजेडी कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से पूछा गया कि क्या वह फिर से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ गठबंधन कर सकते हैं? सवाल सुनते ही तेजस्वी भड़क गए. तेजस्वी ने कहा, 'हम गठबंधन क्यों करेंगे? मुद्दे से ध्यान भटकाने की प्रयास मत करिए. किसी को कोई ऑफर नहीं दिया जा रहा है. मेरे और आरजेडी मुखिया लालू प्रसाद यादव के अलावा गठबंधन पर बयान देने के लिए कोई भी अधिकृत नहीं है'.यह भी पढ़ें: बिहार चुनाव के मद्देनगर विपक्ष की बैठक, क्या तेजस्वी बढ़ाएंगे CM नीतीश की परेशानी? देखें
तेजस्वी यादव ने कहा कि आरजेडी के साथ गठबंधन को लेकर कोई भी निर्णय सिर्फ लालू जी और मैं ले सकता हूं. नीतीश पर तंज कसते हुए तेजस्वी बोले- वह अब पहले जैसे नहीं रहे, सभाओं में उनकी भाषा से ये साफ स्पष्ट हो रहा है.
तेजस्वी ने बीजेपी पर बिहार में आरक्षण विरोधी एजेंडा चलाने का भी आरोप लगाया. यही वजह है कि सुप्रीम कोर्ट में जब आरक्षण से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई होती है तो बिहार सरकार के वकील मजबूत से अपना पक्ष नहीं रखती. यह भी पढ़ें: बिहार चुनाव: तेजस्वी यादव के नेतृत्व में चलेगा महागठबंधन, विधानमंडल दल की बैठक में बनी सहमति
तेजस्वी ने मांग की है कि आरक्षण कानून को संविधान की नौंवी अनुसूची में शामिल किया जाए. जिससे अनुसूचित जाति/जनजाति, पिछड़ा-अति पिछड़ा वर्ग के लोगों को नौकरी की सुरक्षा मिलेगी. बता दें कि तेजस्वी और नीतीश महागठबंन के तहत 2015 में पहली बार एक साथ आए थे. लेकिन, 2017 में नीतीश कुमार मे पाला बदला और बीजेपी का हाथ थाम लिया. फिर 2022 में नीतीश ने बीजेपी से नाता तोड़ लिया और तेजस्वी के साथ गठबंधन किया. नीतीश मुख्यमंत्री बने और तेजस्वी उप-मुख्यमंत्री. हालांकि, ये गठबंधन ज्यादा नहीं चला. नीतीश 2024 में तेजस्वी के साथ गठबंधन तोड़कर एनडीए के साथ चले गए.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










