
फुटपाथ पर कराहते लोग, एयरपोर्ट पर भारी भीड़... लेबनान में एयरस्ट्राइक के बाद खौफनाक मंजर
AajTak
लेबनान में इजरायल की बमबारी जारी है और अब इजरायली सेना ग्राउंड अटैक की तैयारियों में जुटी है. हालात ऐसे हैं कि विदेशी नागरिकों को भी लेबनान छोड़कर भागना पड़ा है. ब्रिटिश नागरिक भी अपने देश लौट रहे हैं, जिन्होंने बताया कि वहां अभी मौजूदा हालात कैसे हैं.
लेबनान से वापस लौटे ब्रिटिश नागरिकों ने बेरूत को "एक जीवित नर्क" बताया है. ब्रिटिशर्स ने वहां की मुश्किल परिस्थितियों, बम धमाकों के बीच जीवन की कठिनाईयों और एक बड़े मानवीय संकट का जिक्र किया और बताया कि वहां अभी कैसे हालात हैं. ब्रिटिश सरकार ने अपने नागरिकों को लेबनान छोड़ने की सलाह दी है और सभी पार्टियों से शांति की अपील की है.
लेबनान से ब्रिटेन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर पहुंचे क्रिस्टोफर फारवाज ने बताया, "जब मैंने अपना घर छोड़ा था तो सब ठीक था, लेकिन बेरूत पहुंचते ही, एयरपोर्ट की तरफ जाते समय लगभग 500 मीटर की दूरी पर लोग सड़कों, घास पर, फुटपाथ और यहां तक कि मस्जिदों के सामने सोते नजर आए. एयरपोर्ट पर भी किसी तरह की व्यवस्था नहीं थी, काफी भीड़ थी. लोग एयरपोर्ट के गेट पर भी सो रहे थे."
यह भी पढ़ें: कुछ सालों पहले ईसाई-बहुल था लेबनान, बेरूत को कहा गया पूर्व का पेरिस, कब और कैसे बना मुस्लिम देश?
ब्रिटिश नागरिक ने बताया, "मुझे समझ नहीं आया कि वे वहां क्यों सो रहे हैं, क्या वे कहीं जाने का इंतजार कर रहे हैं या उनके पास ठहरने की जगह नहीं है. इस हालात को देखकर महसूस होता है कि एक ओर सब कुछ सामान्य है और दूसरी ओर सब कुछ नर्क जैसा है." लेबनान के हालात किसी डरावनी फिल्म जैसा
लेबनान से लौटने वाली नताली केसेरवानी ने भी बताया कि उन्होंने वहां क्या देखा और वहां के हालात कैसे हैं. उन्होंने बताया, "हालात बहुत गंभीर है, लेबनान में कोई भी जगह सुरक्षित नहीं है. हर जगह को निशाना बनाया जा सकता है. मेरे बच्चे इस सारी आवाजों और धमाकों से बहुत डरे हुए थे. जीवन के हालात भयानक हो गए हैं. बहुत से लोग अपने गांवों से भागकर राजधानी में आ गए हैं और सड़कों पर सो रहे हैं." उन्होंने कहा, "यह सब किसी डरावनी फिल्म जैसा लगता है."
दो हफ्ते से लेबनान पर चल रही इजरायल की बमबारी

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










