
फीकी पड़ गई चेहरे की चमक? लगाएं सोहा अली खान का 2 मिनट वाला घरेलू पैक
AajTak
सोहा अली खान ने एक घरेलू फेस पैक बताया है जो स्किन को नेचुरली ग्लोइंग बनाता है. इस फेस पैक को बनाना बहुत आसान है और ये सिर्फ 2 मिनट में बन जाता है. आपको इसे महज 10 से 15 मिनट के लिए अपने चेहरे पर लगाना होता है और उसके बाद आपका चेहरा चमक उठता है.
Soha Ali Khan Beauty Tips: फेस्टिवल सीजन में हम लोग बिना किसी टेंशन के मीठा और तला-भुना खाते हैं. दिवाली से पहले घरों की सफाई करते हैं और महिलाएं तो दिवाली से कुछ दिनों पहले से ही हैवी मेकअप करने लगती हैं. देखा जाए तो दीपावली के मौके पर हैवी मेकअप और अनहेल्दी फूड्स हमारी लाइफस्टाइल का हिस्सा बन जाते हैं. मगर इसका हमारी सेहत और स्किन दोनों पर ही गलत असर पड़ता है.
ऐसे में स्किन को देखभाल की जरूरत होती है. अगर आप भी स्किन को फेस्टिव सीजन के साथ सॉफ्ट और मखमली बनाना चाहते हैं तो आप सोहा अली खान के इस खास होममेड फेस पैक को आजमा सकते हैं. सोहा ने इंस्टाग्राम पर एक घरेलू फेस पैक लगाते हुए वीडियो शेयर किया है. सैफ की बहन ने बताया है कि इस फेस पैक को उन्होंने अपनी रसोई में मौजूद चीजों से मिलाकर महज 2 मिनट में बन जाता है.
2 बड़े चम्मच बेसन 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर 1 छोटा चम्मच चंदन पाउडर 2 बड़े चम्मच दही 1 चम्मच शहद (अगर आपको मुंहासे हो तो शहद न डालें) गुलाब जल
फेस पैक को बनाने के लिए आप एक कटोरे में बेसन, ऑर्गेनिक हल्दी पाउडर, चंदन पाउडर, दही और शहद मिलाएं. इसे एक अच्छा-सा चिकना पेस्ट बनाने के लिए इसमें गुलाब जल की कुछ बूंदें डालें. फिर इसे अपने साफ चेहरे पर 10 से 15 तक लगाकर रखें और आखिर में हल्के हाथों से मसाज करने के बाद ठंडे पानी से धो लें.
करीना कपूर की ननद सोहा अली खान के मुताबिक, यह घरेलू फेस पैक जल्दी ही चेहरे पर ग्लो ला देता है और रेडनेस को शांत करता है. सेंसिटिव स्किन को भी परेशान नहीं करता है, लेकिन फिर भी लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें. सोहा ने बताया कि उन्होंने इस पेस्ट में शहद नहीं डाला है, क्योंकि उनके मुंह के पास कुछ दाग हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.











