
फिलीपींस के ये वीडियो डरा देने वाले हैं, आया था 6.9 तीव्रता वाला भूकंप! वीडियो वायरल
AajTak
मध्य फिलीपींस में आए 6.9 तीव्रता के भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 69 हो गई है. सरकार ने जीवित बचे लोगों की तलाश तथा बिजली और पानी की आपूर्ति बहाल करने के लिए एजेंसियों को तैनात कर दिया है.
फिलीपींस में मंगलवार को 6.9 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिसने देश के कई हिस्सों में तबाही मचाई. इस प्राकृतिक आपदा के कारण कई इमारतें ढह गईं और 69 लोग मारे गए हैं और 150 से ज्यादा घायल हुए हैं. क्षेत्रीय नागरिक सुरक्षा कार्यालय की सूचना अधिकारी जेन अबापो ने बताया कि 69 लोगों की मौत की संख्या सेबू प्रांतीय आपदा कार्यालय के आंकड़ों पर आधारित है और इसकी पुष्टि होनी बाकी है.
मंगलवार रात 10 बजे से पहले पूरे देश को हिलाकर रख देने वाले इस भूकंप के कारण बिजली चली गई और कुछ इमारतें और पुलों सहित बुनियादी ढांचा ढह गया. यह इस साल देश की सबसे विनाशकारी आपदाओं में से एक है. राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर ने जीवित बचे लोगों को शीघ्र सहायता का आश्वासन देते हुए कहा कि कैबिनेट सचिव राहत कार्यों का निर्देशन कर रहे हैं.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










