
प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन के साथ हो सकता था मां डायना जैसा हादसा, जानें US में ऐसा क्या हुआ?
AajTak
ब्रिटेन के प्रिंस हैरी, उनकी पत्नी मेगन की कार का मंगलवार को न्यूयॉर्क में पीछा किया गया है. इस दौरान बड़ा हादसा होने से टला है. कार में मेगन की मां भी बैठी थीं. ये तीन लोग न्यूयॉर्क में एक पुरस्कार समारोह में भाग लेने के बाद लौट रहे थे. तभी प्रेस फोटोग्राफरों ने पीछा करना शुरू कर दिया.
ब्रिटेन के शाही परिवार के सदस्य पर मंगलवार रात एक बड़ी मुसीबत आने से टल गई है. प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मार्केल की कार को अमेरिका के न्यूयॉर्क में फोटोग्राफर 'पैपराजी' ने करीब दो घंटे तक खतरनाक तरीके से पीछा किया. इस दरम्यान उनकी कार पैदल चल रहे लोगों और अन्य कारों में टक्कर मारने से बची है. इस संबंध में बुधवार को शाही जोड़े के एक प्रवक्ता ने एक बयान जारी किया है.
प्रवक्ता ने बताया कि ये घटना विनाशकारी साबित हो सकती थी. कार का बेहद खतरनाक तरीके से पीछा किया गया. प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मार्केल की कार दो घंटे से ज्यादा समय तक सड़क पर दौड़ती रही. यह घटना मंगलवार की है. न्यूयॉर्क में ड्यूक एंड डचेस ऑफ ससेक्स को लेकर एक पुरस्कार समारोह रखा गया था, इसमें शामिल होने के बाद दंपति शहर में वुमन ऑफ विजन अवार्ड्स के लिए थे. उनके साथ मेगन की मां डोरिया रैगलैंड भी थीं.
2020 से अमेरिका में रह रहे हैं प्रिंस हैरी
बता दें कि अगस्त 1997 में पेरिस में पैपराजी द्वारा पीछा किए जाने के दौरान प्रिंस हैरी की मां राजकुमारी डायना और उनके करीबी दोस्त डोडी फयाद की पेरिस में एक भयानक कार दुर्घटना में मौत हो गई थी. प्रिंस हैरी और मेगन ने साल 2020 में अपनी शाही जिम्मेदारियों से इस्तीफा दे दिया था. उसके बाद वे अमेरिका चले गए थे. प्रिंस हैरी अक्सर शाही परिवार के सदस्यों के बीच मीडिया की अवैध तरीके से घुसपैठ को लेकर नाराजगी जताते आए हैं. इतना ही नहीं, वो अपनी मां राजकुमारी डायना की मौत के लिए भी पैपराजी को जिम्मेदार ठहराते आए हैं.
ब्रिटेन: किंग चार्ल्स की पत्नी क्वीन कैमिला ने कोहिनूर पहनने से क्यों किया इनकार?
पुलिस बोली- कई फोटोग्राफर ने कार का पीछा किया

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









