
पेजर ब्लास्ट की खबरों से पटे अखबार, हॉस्पिटल के बाहर घायलों की भरमार... सीरियल ब्लास्ट के बाद लेबनान में खौफनाक मंजर
AajTak
17 सितंबर को हुए इस सीरियल ब्लास्ट के बाद से दोनों देशों में हाहाकार मचा हुआ है. लेबनान में लोग खौफ में हैं. सरकार ने लोगों से पेजर्स को तुरंत फेंकने को कहा है. हमले के अगले दिन यानी आज बुधवार को लेबनान की सड़कें खाली नजर आईं. अखबार-मैगजीन के पन्ने हमले की तस्वीरों से पटे हुए हैं.
लेबनान और सीरिया में एक साथ कई शहरों में पेजर ब्लास्ट से हड़कंप मचा है. कई शहरों में सैंकड़ों पेजर करीब घंटे भर के अंतराल में फट गए. ताजा आंकड़ों के मुताबिक 12 लोग मारे गए हैं. इनमें 10 हिज्बुल्लाह के लडाके शामिल हैं. वहीं करीब 4000 से ज्यादा लोग जख्मी बताए जा रहे हैं. इस पेजर हमले के बाद हिज्बुल्लाह ने इजरायल पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि इस साजिश के पीछे उसकी खुफिया एजेंसी मोसाद है. हिज्बुल्लाह ने बदला लेने की धमकी दी है.
मुख्य टारगेट बेरूत रहा. बेरूत के दाहिया, बेक्का, नाबातिया, बिन्त जबैल, दक्षिणी बेरूत और दक्षिणी लेबनान के इलाके टारगेट पर रहे. सीरिया के कई इलाकों में भी करीब 100 धमाकों से हड़कंप मचा है. पेजर ब्लास्ट में हिज्बुल्लाह सांसद अली अम्मार का बेटा भी मारा गया. साथ ही लेबनान में ईरानी राजदूत मोज्तबा अमानी को भी चोटें आई हैं. उनके आंख में गहरी चोट है.
17 सितंबर को हुए इस सीरियल ब्लास्ट के बाद से दोनों देशों में हाहाकार मचा हुआ है. लेबनान में लोग खौफ में हैं. सरकार ने लोगों से पेजर्स को तुरंत फेंकने को कहा है. हमले के अगले दिन यानी आज बुधवार को लेबनान की सड़कें खाली नजर आईं. अखबार-मैगजीन के पन्ने हमले की तस्वीरों से पटे हुए हैं. वहीं अस्पतालों के बाहर घायलों की भरमार है. चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात हैं और हर संदिग्ध दिखने वाले शख्स से पूछताछ हो रही है.
स्कूल-कॉलेज और दफ्तर बंद
इसके साथ ही लेबनान में स्कूल-कॉलेज व दफ्तरों के बाहर ताले लटके हुए हैं. लोग घरों से निकलने में भी डर रहे हैं. धमाकों के मद्देनजर लोगों ने पेजर्स को फेंक दिया है और अब फोन तक इस्तेमाल करने से घबरा रहे हैं. आलम ये है कि जिन फुटपाथों पर सुबह लोग सैर करते नजर आते थे, वह अब खाली पड़ी हैं. दुकानें-बाजार तक भी बंद हैं. हर तरफ लोगों में खौफ है और सवाल भी है कि आखिर पेजर्स अचानक कैसे ब्लास्ट कर गए.
हिज्बुल्लाह के चेतावनी के बाद इजरायल अलर्ट

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










