
पुरानी खुन्नस या बाइपोलर डिसऑर्डर? उलझती जा रही ओडिशा के मंत्री की मर्डर मिस्ट्री
AajTak
झारसुगुड़ा में मंत्री को निशाना बनाए जाने की भयानक वारदात के बाद मौके पर अफरातफरी के हालात पैदा हो गए. कुछ देर के लिए लोगों को समझ ही नहीं आया कि गोली चलानेवाला वाकई कोई पुलिसकर्मी था या फिर खाकी वर्दी में कोई और हमलावर?
एक राज्य के मंत्री सरकारी दौरे पर थे. जिस इलाके में उनका कार्यक्रम था, वहां का चौकी इंचार्ज भी उनकी सुरक्षा के इंतजामों को लेकर मुस्तैद था. तभी अचानक वहां गोली चलने की आवाज़ आती है. गोली मंत्री जी को लगती है, गोली चलानेवाला भी सामने मौजूद था. सरकारी पिस्टल हाथ में लिए वो वही पुलिसवाला था, जिस पर मंत्री के सुरक्षा इंतजाम की जिम्मेदारी थी. यानी उस इलाके का चौकी इंचार्ज. एक पुलिसवाले के हाथों मंत्री की हत्या हो चुकी थी. मगर सवाल ये था कि उस पुलिसवाले ने मंत्री को क्यों मारा?
29 जनवरी 2023, दोपहर 12.15 बजे, झारसुगुड़ा, ओडिशा बीजू जनता दल यानी बीजेडी से जुड़े सूबे के सबसे अमीर नेताओं में से एक और ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास एक प्रोग्राम में भाग लेने अपने चुनाव छेत्र झारसुगुडा पहुंचे थे. प्रोग्राम शहर के ब्रजराजनगर इलाके के गांधीनगर में था. अपने समर्थकों और सुरक्षाकर्मियों से घिरे दास जैसे ही कार से नीचे उतरे, अचानक भीड़ को चीरता हुआ एक पुलिसकर्मी उनके पास पहुंचा और इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, पुलिसकर्मी ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से बिल्कुल प्वाइंट ब्लैंक रेंज से दास को गोली मार दी. गोली मंत्री के सीने में बाईं तरफ लगी और वो तुरंत ही बेहोश होकर नीचे गिरने लगे. हालांकि आस-पास मौजूद लोगों ने उन्हें संभाल लिया और उन्हीं की कार में झारसुगुडा के जिला अस्पताल लेकर गए.
खाकी वर्दी पहने था हमलावर उधर, गांधीनगर में मंत्री को निशाना बनाए जाने से की इस भयानक वारदात के चलते मौके पर अफरातफरी के हालात पैदा हो गए. कुछ देर के लिए लोगों को समझ ही नहीं आया कि गोली चलानेवाला वाकई कोई पुलिसकर्मी था या फिर खाकी वर्दी में कोई और हमलावर? हालांकि आनन-फानन में लोगों ने मंत्री पर गोली चलानेवाले पुलिसकर्मी को दबोचने की कोशिश की और पकड़े जाने से बचने के लिए तब उस शख्स ने भी एक-एक कर दो और गोलियां चलाईं. दोबारा हुई इस फायरिंग में जीवनलाल नायक नाम के शख्स को गोली लगी और लोगों ने उसे भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया. देखते ही देखते इस वारदात ने सिर्फ झारसुगुडा और ओडिशा ही नहीं पूरे देश को सकते में डाल दिया. किसी मंत्री को इस तरह 'पब्लिक व्यूह' के बीच गोली का निशाना बनाए जाने की ये हाल के सालों की इकलौती वारदात थी.
हरमुमकिन कोशिश के बावजूद नहीं बचे मंत्री हमले के बाद पहले नब किशोर दास को झारसुगुडा के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया था, लेकिन उनकी हालत को देखते हुए उन्हें कुछ ही देर बाद एयरलिफ्ट कर राजधानी भुवनेश्वर के अपोलो अस्पताल में ले जाया गया. जहां एक्सपर्ट्स डॉक्टरों की टीम ने उन्हें बचाने की हरमुमकिन कोशिश, लेकिन शाम होते-होते उनकी जान चली गई. उनका इलाज करनेवाले डॉक्टरों का कहना था कि उन्हें सीने में एक गोली लगी थी, जो उनके दिल और फेफड़े को जख्मी करती हुई बाहर निकल गई. फौरन ऑपरेशन के जरिए उनके जख्मी अंगों को ठीक करने की कोशिश हुई, उन्हें आईसीयू केयर में भी रखा गया, लेकिन तेजी से खून बहने की वजह से उन्हें बचाया नहीं जा सका.
पुलिस का ASI निकला हमलावर उधर, शुरुआती जांच में ही ये साफ हो गया कि हमलावर एक पुलिसकर्मी ही था, जिसकी ड्यूटी ब्रजराजनगर के गांधीनगर पुलिस पोस्ट पर ही थी. उसकी पहचान असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर गोपाल कृष्ण दास के तौर पर हुई. मौके पर ही मंत्री के आगमन के मदेदनजर गोपाल दास की ड्यूटी ट्रैफिक क्लीयरेंस की थी. आनन-फानन में पूरे मामले की जांच के लिए डीजीपी ने सात मेंबर की क्राइम ब्रांच की एक एसआईटी का गठन कर दिया और एडीजी अरुण बोथरा खुद तफ्तीश का सुपरविजन करने के लिए झाड़सुगुड़ा पहुंच गए. पुलिस ने मौके से पकड़े गए पुलिसकर्मी गोपाल दास को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी.
मंत्री की हत्या को लेकर उठे कई सवाल लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर एक पुलिसकर्मी ने इतनी बड़ी वारदात को क्यों अंजाम दिया? क्यों एक एएसआई ने सूबे के एक मंत्री की गोली मार कर जान ले ली? क्या इसके पीछे कोई निजी दुश्मनी थी? मंत्री नब किशोर दास और हमलावर गोपाल दास का कोई वैचारिक मतभेद? एएसआई की जिंदगी में चल रही कोई निजी परेशानी? किसी पारिवारिक कलह का नतीजा? छुट्टियों का कोई मसला? या फि कुछ और?

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.







