
पुतिन फिर बनेंगे रूस के राष्ट्रपति? यूक्रेन से जंग के बीच आया बड़ा बयान
AajTak
रूस के राष्ट्रपति पुतिन सत्ता में पिछले दो दशक से अधिक समय से बने हुए हैं. यूक्रेन युद्ध से रूस को भारी नुकसान हुआ है बावजूद इसके पुतिन बेहद लोकप्रिय हैं. अगले साल रूस में चुनाव होने वाले हैं जिसे लेकर पुतिन ने बड़ी घोषणा की है.
व्लादिमीर पुतिन अगले 6 सालों तक रूस के राष्ट्रपति पद पर काबिज रहेंगे. रूसी मीडिया में छपी खबरों के मुताबिक, शुक्रवार को पुतिन ने अगले साल मार्च में होनेवाले राष्ट्रपति चुनावों के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा कर दी है. सत्ता पर पुतिन के मजबूत पकड़ को देखते हुए यह तय माना जा रहा है कि राष्ट्रपति चुनाव में पुतिन की जीत होगी और वो एक बार फिर से रूस के राष्ट्रपति बनेंगे.
रूस की सरकारी न्यूज एजेंसी तास और आरआईए नोवोस्ती के अनुसार, पुतिन ने क्रेमलिन पुरस्कार समारोह के दौरान 17 मार्च के राष्ट्रपति चुनाव में भाग लेने की घोषणा की है.
रूस के राष्ट्रपति कार्यालय की तरफ से कहा गया है कि यूक्रेन से चल रहे युद्ध के बीच पुतिन का राष्ट्रपति पद पर बने रहना बेहद जरूरी है.
विरोधियों को कुचलने में माहिर पुतिन
पुतिन 1999 से रूस की सत्ता में बने हुए हैं बावजूद इसके, पुतिन को भारी समर्थन हासिल है. यूक्रेन से युद्ध में रूस को भारी वित्तीय हानि हो रही है और इसमें उसके हजारों सैनिक मारे गए हैं, लेकिन इसका पुतिन की ताकत पर कोई खास असर नहीं पड़ा है.
इसी साल जून में भाड़े के सैनिकों के ग्रुप वागनर ग्रुप के नेता येवगेनी प्रिगोजिन ने पुतिन के खिलाफ विद्रोह कर दिया था जिससे अटकलें लगाई जाने लगीं कि पुतिन रूस में अपनी पकड़ खो रहे हैं. लेकिन विद्रोह के तुरंत बाद ही प्रिगोजिन अपने सैनिकों के साथ रूस से वापस लौट गए थे और वो बेलारूस चले गए थे. इसके दो महीने बाद ही 23 अगस्त में प्रिगोजिन की विमान दुर्घटना में रहस्यमयी मौत हो गई थी.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.

वेस्ट एशिया में छिड़े युद्ध में आज अमेरिका की तरफ से ऐसे संकेत आए हैं कि जैसे अमेरिका ईरान के सामने थोड़ा झुका हो. अमेरिका ने ईरान के एनर्जी और पावर प्लांट पर हमलों को फिलहाल टाल दिया है. लेकिन सवाल है कि क्यों? अमेरिका और इजरायल का गठबंधन युद्ध के 24 दिनों के बाद भी ईरान को पूरी तरह से झुका नहीं पाया है. शुरुआत में भले ही अमेरिका इजरायल को कामयाबी मिली हो. लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है कि जैसे ईरान ने अपने ताकतवर बम युद्ध के इस हिस्से के लिए बचाकर रखे हों. इजरायल के न्यूक्लियर प्लांट तक ईरान के बम गिर रहे हैं. इजरायल का वर्ल्ड क्लास एयर डिफेंस सिस्टम फेल क्यों हो गया.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.









