
पुतिन ने अब सोशल मीडिया पर की सख्ती, रूस में Facebook पर आंशिक पाबंदी लगी
AajTak
रूस की यूक्रेन पर कार्रवाई को लेकर अब उसी के देश में उसका विरोध भी शुरू हो गया है. अपना विरोध दर्ज कराने के लिए लोग सोशल मीडिया का प्रयोग कर रहे हैं तो ऐसे में रूस ने देश में सोशल मीडिया पर ही आंशिक पाबंदी लगा दी है. जानकारी के मुताबिक रूस ने फेसबुक पर आंशिक पाबंदी लगाई है.
रूस के हमलों के बीच यूक्रेन में तबाही मची हुई है. रूस की सेना यूक्रेन की राजधानी कीव तक पहुंच गई है. तो इसी बीच चीन ने शुक्रवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बातचीत की. जिसके बाद पुतिन, यूक्रेन से बातचीत करने के लिए राजी हो गए हैं और जिसके बाद पुतिन की ओर से बातचीत के लिए प्रतिनिधिमंडल भेजने को बात सामने आई. लेकिन इस दौरान रूसी सेना की तरफ से विराम लेने जैसे बात सामने नहीं आई. रूसी सेना की यूक्रेन पर कार्रवाई जारी है. इसी बीच रूस ने देश में सोशल मीडिया पर पाबंदी लगा दी है. बताया जा रहा है कि रूस में ही रूस का विरोध देखने को मिल रहा है. ऐसे में फेसबुक पर रूस विरोधी कंटेंट के चलते यहां आंशिक पाबंदी लगा दी गई है. इसके साथ ही यह भी जानकारी आ रही है कि 48 घंटे में तकरीबन 50 हजार यूक्रेनवासियों ने देश छोड़ दिया है. बता दें कि यूक्रेन पर हमले के पुतिन के फैसले का रूस में विरोध शुरू हो गया है. रूस की राजधानी मॉस्को सहित 53 शहरों में युद्ध के खिलाफ बड़े स्तर पर प्रदर्शन हो रहे हैं. रूस की पुलिस अब तक 1700 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर चुकी है, लेकिन इसके बाद भी विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है. प्रदर्शन कर रहे लोगों में कई ऐसे भी हैं, जिनका परिवार या रिश्तेदार यूक्रेन में फंसे हुए हैं. ये लोग युद्ध का विरोध करते हुए बातचीत के जरिए मसला सुलझाने की मांग कर रहे हैं. दूसरी तरफ रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन पर हमले को लेकर शुक्रवार को बात की है. उन्होंने कहा कि यूक्रेन नाजी आतंकियों जैसा बर्ताव कर रहा है. उन्होंने आगे कहा कि हम यूक्रेन पर कब्जा नहीं करना चाहते हैं लेकिन उसे परमाणु हथियार भी बनाने नहीं देंगे. पुतिन ने सुरक्षा परिषद के साथ बैठक में कहा कि नाटो ने लाल रेखा पार कर ली है. तो वहीं यूक्रेन नागरिकों को ढाल बना रहा है. 47 देशों की संस्था ने रूस को अलग किया

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.







