
पीएम मोदी ने कहा- कल से GST बचत उत्सव, जानें कितने सस्ते मिलेंगे TV-AC
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देश को संबोधित करते हुए नेक्स्ट जनरेशन GST रिफॉर्म्स की जानकारी दी. मोदी ने कहा कि कल सूर्योदय के साथ देश में जीएसटी बचत उत्सव शुरू हो रहा है. नए GST रेट लागू होने के बाद TV, AC और डिशवॉशर मशीन के दाम कम होने जा रहे हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार शाम को देश को संबोधित किया. उन्होंने बताया कि 22 तारीख यानी नवरात्रि के पहले दिन से GST बचत उत्सव शुरू होने जा रहा है. कल सूर्योदय के साथ ही देश में नेक्स्ट जनरेशन GST रिफॉर्म्स लागू किए हो जाएंगे. इससे कंज्यूमर इलेक्ट्रोनिक्स के कई आइटम के दाम में कमी आएगी.
मोदी ने बताया कि टीवी और एयर कंडिशनर्स (AC) भी सस्ते होंगे. महीने की शुरुआत में जीएसटी काउंसिल बैठक हो चुकी है, जिसमें फैसला लिया जा चुका है कि टीवी और एयर कंडिशनर पर GST रेट्स को कम किया जाएगा. पहले 28 परसेंट से घटाकर ये 18 परसेंट कर दी हैं, जो 22 सितंबर से लागू होंगी.
GST टैक्स उत्सव में AC पर इतने हजार की सेविंग
22 सितंबर से Air Conditioners पर लगने वाला GST रेट घटकर 18 परसेंट हो जाएगा, जो पहले 28 परसेंट था. आइये समझते हैं कि टैक्स कम होने से कितनी बचत होगी, जिसे आप भी कैलकुलेट कर सकेंगे.
यह भी पढ़ें: घर के लिए कितने Ton का AC रहेगा बेस्ट? ऐसे चुनें सही एयर कंडीशनर
उदाहरण के रूप में मान लीजिए AC का बेस प्राइस 20 हजार रुपये है, तो पहले GST रेट्स और नए GST रेट्स के बाद कीमतों में कितना अंतर आएगा.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









