
पाकिस्तान में जनगणना टीम पर आतंकी हमला, अंधाधुंध फायरिंग, दो पुलिसकर्मियों की मौत
AajTak
पाकिस्तान में एक बार फिर आतंकी हमला हुआ है. इस बार आतंकियों ने जनगणना कर रही टीम को निशाना बनाया है. यहां पहुंचे आतंकियों ने टीम पर अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें दो पुलिसकर्मियों को अपनी जान गंवानी पड़ी. हमले में 5 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है.
पाकिस्तान में आतंकी हमलों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा हमला जनगणना करने पहुंची टीम पर हुआ है, जिसमें दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई. हमले में 5 पुलिसकर्मी घायल भी हुए हैं. आतंकियों ने दो अलग-अलग जिलों में काम कर रही जनगणना टीम को निशाना बनाया है. हमले का शिकार हुई टीमें खैबर पख्तूनख्वा के टैंक और लक्की मरवत जिलों में जनगणना कर रही थी.
पहला हमला टैंक जिले के कोट आजम में हुआ. यहां आतंकियों ने जनगणना कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस वैन को निशाना बनाया और अंधाधुंध फायरिंग की. हमले में कांस्टेबल खान नवाब की मौत हो गई. इसके अलावा पुलिस कांस्टेबल शाह नवाज, असलम खान, लेवी अधिकारी बिस्मिल्लाह, फ्रंटियर कांस्टेबुलरी के अधिकारी अब्दुल्ला और ड्राइवर ईद जान गोली लगने से घायल हो गए. पुलिसकर्मियों ने भी आतंकियों पर जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए.
घेराबंदी कर पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन
आतंकी हमले के बाद पुलिस की एक नई टुकड़ी मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर सर्च अभियान चलाया. मौके पर पहुंची टीम घायलों को इलाज के लिए टैंक के जिला मुख्यालय अस्पताल पहुंची, जहां उनकी हालत फिलहाल स्थिर है.
वारदात को अंजाम देकर आतंकी फरार
दूसरा हमला सदर थाने के पास लक्की मरवत के परवाला गांव में हुआ. यहां दो आतंकियों ने जनगणना ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल दिल जान को निशाना बनाया और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. गोली लगने से दिल जान की मौके पर ही मौत हो गई. यहां भी वारदात को अंजाम देने के बाद दहशतगर्द मौके से फरार हो गए. पुलिस ने हमले के कुछ देर बाद ही पूरे इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.










