
पाकिस्तान के PM इमरान खान को लगा बड़ा झटका, बोले- गलती की सजा मिली
AajTak
इमरान खान की पार्टी को स्थानीय चुनावों के पहले चरण में करारी शिकस्त मिली है. पाकिस्तानी पीएम ने अपनी हार का ठीकरा अपने ही उम्मीदवारों पर फोड़ते हुए कहा है कि गलत उम्मीदवारों के चयन के कारण पीटीआई हारी. वहीं, विपक्षी पार्टी की नेता मरियम नवाज ने कहा है कि लोग इमरान खान सरकार से परेशान हैं और सरकार को बद्दुआ दे रहे हैं.
इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) को स्थानीय चुनावों में बड़ा झटका लगा है. पार्टी अपना गढ़ माने जाने वाले खैबर पख्तूनख्वा में स्थानीय चुनावों में हार का सामना कर रही है. जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-फजल (JUI-F) ने पेशावर (खैबर पख्तूनख्वा की राजधानी) के मेयर पद के लिए हुए चुनावों में जीत हासिल की है. खैबर पख्तूनख्वा राज्य में आदिवासी जिलों के विलय के बाद ये पहला चुनाव था जहां PTI को मुंह की खानी पड़ी है. PTI made mistakes in 1st phase of KP LG elections & paid the price. Wrong candidate selection was a major cause. From now on I will personally be overseeing PTI's LG election strategy in 2nd phase of KP LG elections & LG elections across Pak. InshaAllah PTI will come out stronger

इजरायल ने ईरान के इस्फहान स्थित नौसैनिक रिसर्च सेंटर पर हमला कर उसकी पनडुब्बी निर्माण क्षमता को बड़ा नुकसान पहुंचाया है. यह केंद्र नौसेना के लिए पनडुब्बियों और सिस्टम विकसित करने का प्रमुख ठिकाना था. इस कार्रवाई से ईरान की सैन्य क्षमता प्रभावित हुई है और क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका है. दूसरी ओर, ईरान ने अमेरिका के विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन की ओर मिसाइल दागने का दावा किया है.

डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि वे ईरान से बातचीत कर रहे हैं और होर्मुज स्ट्रेट की उसके साथ संयुक्त निगरानी करेंगे. एक महीने से ईरान पर कहर बरपा रहे ट्रंप पर किसी को विश्वास नहीं हो रहा है. दुनियाभर के मीडिया आउटलेट्स ये कयास लगा रहे हैं कि ट्रंप की तैयारी होर्मुज स्ट्रेट पर बड़े हमले की है. जहां ईरान ने नाकाबंदी की हुई है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.










