Primary Country (Mandatory)

Other Country (Optional)

Set News Language for United States

Primary Language (Mandatory)
Other Language[s] (Optional)
No other language available

Set News Language for World

Primary Language (Mandatory)
Other Language(s) (Optional)

Set News Source for United States

Primary Source (Mandatory)
Other Source[s] (Optional)

Set News Source for World

Primary Source (Mandatory)
Other Source(s) (Optional)
  • Countries
    • India
    • United States
    • Qatar
    • Germany
    • China
    • Canada
    • World
  • Categories
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Special
    • All Categories
  • Available Languages for United States
    • English
  • All Languages
    • English
    • Hindi
    • Arabic
    • German
    • Chinese
    • French
  • Sources
    • India
      • AajTak
      • NDTV India
      • The Hindu
      • India Today
      • Zee News
      • NDTV
      • BBC
      • The Wire
      • News18
      • News 24
      • The Quint
      • ABP News
      • Zee News
      • News 24
    • United States
      • CNN
      • Fox News
      • Al Jazeera
      • CBSN
      • NY Post
      • Voice of America
      • The New York Times
      • HuffPost
      • ABC News
      • Newsy
      • USA TODAY
      • NBC News
      • CNBC
    • Qatar
      • Al Jazeera
      • Al Arab
      • The Peninsula
      • Gulf Times
      • Al Sharq
      • Qatar Tribune
      • Al Raya
      • Lusail
    • Germany
      • DW
      • ZDF
      • ProSieben
      • RTL
      • n-tv
      • Die Welt
      • Süddeutsche Zeitung
      • Frankfurter Rundschau
    • China
      • China Daily
      • BBC
      • The New York Times
      • Voice of America
      • Beijing Daily
      • The Epoch Times
      • Ta Kung Pao
      • Xinmin Evening News
    • Canada
      • CBC
      • Radio-Canada
      • CTV
      • TVA Nouvelles
      • Le Journal de Montréal
      • Global News
      • BNN Bloomberg
      • Métro
पाकिस्तान का कप्तान जो 1971 में ढाका से भागते हुए जीप में मशीन गन लेकर बैठा था

पाकिस्तान का कप्तान जो 1971 में ढाका से भागते हुए जीप में मशीन गन लेकर बैठा था

AajTak
Wednesday, December 28, 2022 05:46:51 AM UTC

टीम के कप्तान इंतिखाब आलम ने अब जुगाड़ भिड़ाना शुरू किया. इस हाहाकार से भरे समय में बाहरी दुनिया से संपर्क साधने के साधन-संसाधनों की भी कमी थी. टीम के और भी खिलाड़ी भी इस जुगत में थे कि कैसे भी, किसी की भी पैरवी करके, कोई जुगाड़ लगाकर वो 'अपने देश' पहुंच सके. इंतिखाब आलम का 28 दिसंबर को जन्मदिन होता है, उनसे जुड़ा यह पूरा किस्सा पढ़िए.

1970 में पाकिस्तान में पहले आम चुनाव हुए. 162 सीटें पूर्वी पाकिस्तान में थीं और 138 सीटें पश्चिमी पाकिस्तान में. मुख्य रूप से लड़ाई भी पूर्वी और पश्चिमी पाकिस्तान की 2 पार्टियों के बीच थी. पूर्वी पाकिस्तान की आवामी लीग और पश्चिमी पाकिस्तान की पाकिस्तान पीपल्स पार्टी. 70 के इस चुनाव में शेख मुजीब-उर रहमान की आवामी लीग विजेता रही. इसने 39 प्रतिशत वोटों के साथ 160 सीटें जीतीं. ज़ुल्फ़िकार अली भुट्टो की पाकिस्तान पीपल्स पार्टी को 85 सीटें मिलीं और ये पश्चिमी पाकिस्तान में सबसे बड़ी पार्टी बनी. इससे पहले 1969 में जनरल आगा मोहम्मद याह्या खान ने संविधान को भंग कर दिया था. चुनाव के नतीजे आने के बाद उन्होंने प्लान बनाया कि मुजीब-उर-रहमान को ज़ुल्फ़िकार अली भुट्टो के साथ मिलकर नूर-उल अमीन के अंडर काम करना होगा. नूर-उल अमीन सीनियर बंगाली राजनेता थे जो उस वक़्त पाकिस्तान मुस्लिम लीग के अध्यक्ष थे. याह्या खान ने नवनिर्वाचित असेम्बली को ये आदेश दिया कि उनके पास 100 दिन थे जिसमें उन्हें नया संविधान बनाना था. याह्या खान ढाका गए और देश को शेयरिंग बेसिस पर चलाने के अपने आइडिया के बारे में मुजीब-उर रहमान से बात की. मुजीब इसके पक्ष में कतई नहीं थे और वो पूरी तरह से स्वाधीन रहना चाहते थे. उनका कहना था कि पूर्वी पाकिस्तान अपने फैसले ख़ुद लेने वाला था. भुट्टो इससे कतई सहमत नहीं थे और उन्होंने याह्या खान से कहा कि पूर्वी पाकिस्तान से सभी बातचीत तुरंत रोक दी जाएं. मार्च 1971 में याह्या खान ने असेम्बली भंग करने का आदेश दे डाला. मुजीब और भुट्टो के बीच बातचीत की और भी कोशिशें असफल रहीं. मुजीब-उर रहमान ने सविनय अवज्ञा और हड़तालों का ऐलान कर दिया जिसे पूर्वी पाकिस्तान में भरपूर समर्थन मिला. याह्या खान ने मुजीब को गद्दार घोषित कर दिया और पाकिस्तानी सेना को पूर्वी पाकिस्तान को अपने कब्जे में लेने का आदेश दे दिया. जिस वक़्त पाकिस्तानी सेना पूर्वी पाकिस्तान की ओर कूच कर रही थी, उधर से एक फ़्लाइट ने उड़ान भरी और कराची आकर उतरी. ये 1971 के उस युद्ध से पहले की आख़िरी फ़्लाइट थी जो पूर्वी पाकिस्तान से निकली थी. इसमें 18 साल का एक लड़का बैठा था जो अंडर-19 क्रिकेट खेलकर आ रहा था. सिविल वॉर शुरू होते ही ये अंडर-19 टूर्नामेंट बीच में ही बंद कर दिया गया था. ये टूर्नामेंट भी बोर्ड ऑफ़ कंट्रोल फ़ॉर क्रिकेट इन पाकिस्तान (BCCP) ने आनन-फानन में चालू करवाया था जिसमें दोनों ओर के पाकिस्तान की अंडर-19 टीमें खेल रही थीं. जिस 18 साल के लड़के का ज़िक्र हुआ, वो आगे चलकर विश्व-विजेता कप्तान और फिर देश का प्रधानमंत्री बना - इमरान ख़ान.

पूर्वी पकिस्तान में जो हो रहा था, सो हो रहा था. इधर कराची में एक नयी सीरीज़ का पहला मैच खेला जा रहा था. ये मैच था पाकिस्तान (टीम का नाम था BCCP XI) और इंटरनेशनल XI के बीच. इंटरनेशनल XI ब्रिटिश और पाकिस्तानी खिलाड़ियों की मिली-जुली टीम बनी थी. इंग्लैण्ड के कप्तान मिकी स्टीवर्ट इसकी अगुवाई कर रहे थे. पहले मैच की दूसरी पारी में इंतिखाब आलम ने 30 रन देकर 6 विकेट लिये. पहली पारी में वो 3 विकेट ले चुके थे. उनकी लेग-स्पिन ने इंटरनेशनल साइड को मुंह उठाने का मौका भी नहीं दिया और BCCP की टीम ये मैच जीत गयी. 

राजनीतिक परिस्थितियों को देखने के बावजूद, दूसरा मैच ढाका में रख दिया गया. असल में, इसमें पूर्वी पाकिस्तान की युवा आबादी को लुभाने का एक दांव भी था. पाकिस्तानी बोर्ड ने एक बांग्लादेशी लड़के रकीबुल हसन को टीम में जगह दी. रकीबुल ढाका यूनिवर्सिटी का स्टूडेंट था. टीम में पूर्वी पाकिस्तान के खिलाड़ी भी थे लेकिन रकीबुल बंगाली था इसलिये उसकी अलग अहमियत थी. बोर्ड भले ही मिलनसार दिखने और भलमनसाहत ज़ाहिर करने के मकसद से उसे टीम में जगह दे रहा था, रकीबुल झांसों में नहीं आने वाला था. टीम में आने के बाद वो पश्चिमी हिस्से से आने वालों से कहने लगा कि जब अगली दफ़ा वो ढाका आयेंगे तो उन्हें वीज़ा लेना होगा. जब वो बल्लेबाज़ी की शुरुआत करने गया तो उसके बल्ले पर बांग्लादेश का नक्शा चिपका हुआ था.

क्लिक करें: बाबर आजम हैं क्रिकेट के नए किंग! सेंचुरी जमाकर तोड़ दिए कई रिकॉर्ड ऐसी स्टंटबाज़ी के बाद रकीबुल 1 रन पर एलबीडब्लू आउट हो गया. पाकिस्तान की टीम 200 रन पर निपट गयी. जवाब में ओपनर रॉय वर्जिन ने अकेले 152 रन जड़ दिए. टीम ने कुल 378 रन बनाये. दूसरी पारी में पाकिस्तान की टीम कुछ सम्मानजक स्थिति में पहुंचने की कोशिश कर रही थी. अज़मत राणा ने शतक तो मारा लेकिन 8 विकेट गिरते-गिरते पाकिस्तानी साइड महज़ 128 रन ही आगे पहुंच पायी थी. 1 मार्च 1971 को BCCP XI के वसीम बारी 7 और सरफ़राज़ नवाज़ 3 के व्यक्तिगत स्कोर पर जैसे-तैसे टिके हुए थे. और इसी मौके पर तस्वीर बदलनी शुरू हुई. रेडियो पर ख़बर आयी कि याह्या खान ने नेशनल असेम्बली को भंग कर दिया था. हर कोई समझ गया था कि राजनीतिक धरातल पर मामला सुलटने की आख़िरी आस भी जा चुकी थी. जो दर्शक अभी तक क्रिकेट का मज़ा ले रहे थे, तालियां पीट रहे थे और सीटी मार रहे थे, अचानक गर्म हो गए. दर्शकों को चियर करने वाली आवाज़ें भुनभुनाहट और फिर गुस्से में पगी चीखों में बदल गयीं. देखते ही देखते वहां लगे तम्बू में आग लगायी जा चुकी थी. मैदान में खड़े खिलाड़ियों पर पत्थर, बोतल आदि चीज़ें फेंकी जा रही थीं. और इस सब के बीच, दर्शक मैदान में घुस आये. टीमें ख़ुद को बचाने के लिये ड्रेसिंग रूम में भागीं. इंटरनेशनल साइड फ़ील्डिंग कर रही थी, उसके सभी खिलाड़ी भागे. वसीम बारी और सरफ़राज़ भी पवेलियन की ओर दौड़े. भागने से पहले मैदान पर एक छात्रनेता और इंटरनेशनल साइड के कप्तान मिकी स्टीवर्ट के बीच ये बातचीत हुई - 

छात्रनेता - "आपके किसी भी खिलाड़ी को कोई खतरा नहीं है. लेकिन हम ये मैच आगे बढ़ने नहीं देंगें. हम प्रदर्शन कर रहे हैं क्यूंकि भुट्टो ने हमारे नेता से बातचीत के सारे रास्ते बंद कर दिए हैं." मिकी स्टीवर्ट - "क्या आप थोड़ी देर रुक नहीं सकते हैं? हमें बस 2 विकेट लेने हैं और फिर थोड़े से रन बनाने होंगे." मिकी को जवाब संतोषजनक नहीं मिला. इतनी देर में बढ़ती भीड़ को देखकर वो और भी तेज़ी से पवेलियन की ओर लपके. जिस खिलाड़ी को जहां जगह मिली, वो वहां दुबक गया. अंग्रेज़ खिलाड़ी पाकिस्तानी खेमे के साथ बैठे हुए थे. अफरा-तफ़री का माहौल था और किसी कोई कुछ नहीं मालूम था कि आगे क्या होने वाला था. दो घंटे के बाद सेना की एक बड़ी गाड़ी आयी जिसमें सभी विदेशी खिलाड़ियों को बिठाया गया. उन्हें सेना के एक कैम्प ले जाया गया जहां उन्हें फ़्लाइट का इंतज़ाम होने तक रखा गया. रात में उन्हें लाहौर रवाना कर दिया गया. 

पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ स्थिति गड़बड़ थी. पूर्वी पाकिस्तान के छात्र, जो मैदान में घुस आये थे, स्टेडियम के बाहर की दुकानों को आग के हवाले कर चुके थे, पश्चिमी हिस्से से आये हुए खिलाड़ियों की फ़िराक में थे. इंतिखाब आलम, सरफ़राज़ नवाज़ वगैरह ड्रेसिंग रूम से सब नज़ारा देख रहे थे. भीड़ के गुस्से को देखकर वो सहमे हुए थे. सरफ़राज़ नवाज़ ने सेना के एक जवान से कहा कि इस पहले वो भीड़ उनकी लिंचिंग कर दे, वो उसकी दिशा में गोलियां चला दें. इसके बदले में उस जवान ने अपनी बन्दूक सरफ़राज़ पर ही तान दी. हर कोई समझ चुका था कि स्थिति कभी भी हाथ से निकल सकती थी. पाकिस्तानी खिलाड़ी कई घंटों तक ड्रेसिंग रूम में ही दुबके रहे. अंधेरा होते-होते एक मिलिट्री ट्रक आया जो उन्हें शहर के बीच स्थित पुरबानी होटल ले गया. यहां टीम को सख्त निर्देश दिए गए थे कि वो बहार कहीं जाना तो दूर, अपना कमरा भी न छोड़ें.

Read full story on AajTak
Share this story on:-
More Related News
पाकिस्तानी टीम में फूट? हेड कोच माइक हेसन से भ‍िड़ गए कप्तान सलमान अली आगा, गुस्से में की ये हरकत, VIDEO

पाकिस्तानी टीम नामीब‍िया को हराकर अब सुपर में पहुंच चुकी है. लेकिन नामीब‍िया को हराने के बाद भी पाकिस्तानी डगआउट का एक ऐसा वीड‍ियो सामने आया, जहां कप्तान सलमान अली आगा की कोच माइक हेसन से भिड़ंत हो गई, वहीं आगा ने गुस्से में बोतल भी पटक दी.

कौन है जिम्बाब्वे का ये बल्लेबाज, जिसे T20 वर्ल्ड कप में कोई आउट नहीं कर पा रहा? श्रीलंका के खिलाफ भी काटा गदर

जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को 6 विकेट से पराजित कर ये बता दिया है कि उसे कोई भी टीम हल्के में लेने की कोशिश ना करे. जिम्बाब्वे ने इससे पहले ऑस्ट्रेलिया और ओमान पर भी जीत दर्ज की थी. जिम्बाब्वे के इस शानदर खेल में ब्रायन बेनेट स्टार बनकर उभरे हैं.

धो डाला ना! ज‍िम्बाब्वे ने T20 वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका की लगा दी 'लंका', रिकॉर्ड्स की भी हुई बरसात

जिम्बाब्वे ने T20 वर्ल्ड कप 2026 में एक और बड़ा उलटफेर करते हुए श्रीलंका को हराकर सभी को चौंका दिया. इससे पहले वह ऑस्ट्रेलिया को भी मात दे चुका है. वहीं गुरुवार (19 फरवरी) को कोलंबो में इस मुकाबले में जीत दर्ज कर ज‍िम्बाब्वे ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए.

'अपने ससुर के बारे में ऐसा ना बोलें', बास‍ित अली ने लगाई पाकिस्तानी ऑलराउंडर शादाब खान की क्लास, बोले-बच्चा टीम के ख‍िलाफ...

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत से हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में अंदरूनी मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं. मोहम्मद आमिर ने 90 के दशक वाली टीम से तुलना करते हुए मौजूदा स्क्वॉड पर सवाल उठाए. शाहिद आफरीदी ने बड़े बदलाव की मांग की, जबकि शादाब खान ने प्रदर्शन से जवाब दिया. अब शादाब के बयान पर बास‍ित अली भड़क उठे हैं.

4 कैच और 4 विकेट... इस गेंदबाज ने रच दिया इतिहास, टी20 इंटरनेशनल में पहली बार हुआ ऐसा

वेस्टइंडीज की टीम ने आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने चारों मैच जीते लिए हैं. इटली के खिलाफ मुकाबले वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने जबरदस्त प्ररदर्शन कर अपनी टीम को बड़ी जीत दिलाई. वेस्टंडडीज के तेज गेंदबाज शमर जोसेफ ने तो एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया.

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम की 2028 ओलंपिक से होगी छुट्टी? न्यूजीलैंड बढ़ा सकता है टेंशन, बेहद दिलचस्प है समीकरण

ऑस्ट्रेलियाई टीम आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अगले दौर के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाई. ऑस्ट्रेलिया अब 20 फरवरी को ओमान के खिलाफ मुकाबले के लिए जरिए मौजूदा वर्ल्ड कप को बाय-बाय कहेगी. ओमान के खिलाफ मुकाबला 2028 ओलंपिक के मद्देनजर कंगारुओं के लिए काफी महत्वपूर्ण है.

बिहार टू दुबई वाया दिल्ली… T20 वर्ल्ड कप में गया का लड़का, जिसने कर दिया कमाल!

गया की धूल भरी गलियों से निकलकर दिल्ली में क्रिकेट की नींव रखने वाला यह बल्लेबाज़, दुबई में दिनभर नौकरी और रात में नेट्स की जिंदगी झेलकर अब T20 वर्ल्ड कप में यूएई टीम का नया सितारा बन चुका है. कनाडा के खिलाफ ऐतिहासिक जीत में उसकी विस्फोटक पारी ने टीम को बड़ी सफलता दिलाई.

T20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 की पिक्चर पूरी तरह साफ, जानें कब-कहां होंगे मुकाबले, देखें पूरा शेड्यूल

T20 वर्ल्ड कप 2026 में अब सुपर-8 की प‍िक्चर पूरी तरह से साफ हो चुकी है. भारत के सुपर-8 में 3 मुकाबले साउथ अफ्रीका, ज‍िम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के साथ खेलेगा. आइए जान लेते हैं बाकी टीमों के मुकाबले...पाकिस्तान सुपर 8 में किससे खेलेगा?

IND vs NED: अभ‍िषेक ने जड़ी जीरो की हैट्र‍िक, र‍िकॉर्डबुक में 'डकमैन' के रूप में हुई शर्मनाक एंट्री... ये तरकीब भी फेल

अभ‍िषेक शर्मा का टी20 वर्ल्ड कप में खराब फॉर्म जारी रहा. वो बुधवार (18 फरवरी) को नीदरलैंड्स के ख‍िलाफ भी 0 पर आउट हुए. जो उनका इस टी20 वलर्ड कप में लगातार तीसरा डक रहा. अभ‍िषेक कुल म‍िलाकर वर्ल्ड कप में अब तक खाता नहीं खोल सके हैं.

PAK vs NAM: 11 चौके, 4 छक्के और शतक... पाक‍िस्तानी बैटर साहिबाजादा फरहान ने नामीब‍िया को हिला डाला

पाकिस्तानी बैटर साह‍िबाजादा फरहान (Sahibzada Farhan) ने आज (18 फरवरी) नामीब‍िया के ख‍िलाफ लीग मुकाबले में जमकर हाथ खोले और महज 57 गेंदों पर शतक जड़ द‍िया. यह इस टी20 वर्ल्ड कप कप में पाकिस्तान की टीम की ओर से पहला शतक रहा, वहीं वर्ल्ड कप का यह तीसरा शतक रहा.

ICC रैंकिंग में ईशान किशन की सुनामी, मारी 17 पायदान की उछाल... बन गए नंबर 8 टी20 बल्लेबाज, अभ‍िषेक-सूर्या-त‍िलक का क्या हुआ?

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंस‍िल (ICC) की ताजा रैंकिंग में ईशान किशन ने तगड़ी उछाल मारी है. उन्होंने बुधवार (18 फरवरी) को आई रैंकिंग में 17 पायदान का जंप ल‍िया है. वहीं इस रैंकिंग में अभ‍िषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव और त‍िलक वर्मा भी टॉप 10 में काब‍िज हैं.

'इंशाअल्लाह, टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल खेलेंगे...', पाकिस्तानी खिलाड़ियों का नामीब‍िया संग मैच से पहले बड़ा दावा

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

8/90 के बाद भी खामोशी क्यों? मोहम्मद शमी vs सेलेक्शन कमेटी- अब जवाब जरूरी

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

'27 साल का सपना टूटा, कोमा में पहुंचे खिलाड़ी...', बांग्लादेशी कोच का छलका दर्द, आसिफ नजरुल को जमकर लताड़ा

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अपनी टीम के टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले भारत की बजाय श्रीलंका में आयोजित करने की मांग की थी. आईसीसी ने ये मांग नहीं मानी और बांग्लादेश को मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप से आउट कर दिया. बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को टी20 वर्ल्ड कप में शामिल किया गया था.

पहला आओ, सजा पाओ! ICC ने 50 साल में वर्ल्ड कप को बना दिया 'भूलभुलैया'

आईसीसी का वर्ल्ड कप इतिहास स्पष्टता और भ्रम के बीच झूलता रहा है. 1975 से 2026 तक फॉर्मेट में लगातार बदलाव हुए- कभी सुपर सिक्स, कभी सुपर एट, कभी अंक आगे ले जाने का नियम, तो अब प्री-सीडिंग... पिछले पचास वर्षों में आईसीसी ने वर्ल्ड कप के फॉर्मेट के साथ लगातार प्रयोग किए हैं, जिनमें कई बार प्रतिस्पर्धात्मक स्पष्टता की जगह व्यावसायिक हितों को प्राथमिकता मिली.

T20 World Cup 2026 में ICC की 'सेटिंग' ने जिम्बाब्वे का जोश और खेल दोनों बिगाड़ दिया

टी-20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे ने वो कर दिखाया जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी. मैदान पर पसीना बहाकर उन्होंने टॉप की कुर्सी हासिल की, लेकिन ICC के किताबी नियमों ने उनके हक पर डाका डाल दिया. पेश है इस नाइंसाफी पर एक तीखी चोट.

9 दिन और 12 मुकाबले... T20 वर्ल्ड कप में आज से सुपर-8 का आगाज, देखें पूरा शेड्यूल

आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 20 टीमों ने भाग लिया है, जिसमें से 12 टीम्स अब नॉकआउट हो चुकी हैं. बाकी की 8 टीम्स खिताब जीतने के लिए पूरा जोर लगाएंगी. सुपर-8 स्टेज के बाद तो खिताबी रेस में केवल चार टीमें बच जाएंगी.

अक्षर IN, सुंदर OUT...साउथ अफ्रीका के ख‍िलाफ सुपर-8 में टीम इंड‍िया बदलेगी प्लेइंग 11, अभ‍िषेक शर्मा का क्या होगा?

अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 की रेस शुरू हो चुकी है. टीम इंड‍िया रव‍िवार (22 फरवरी) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेड‍ियम में साउथ अफ्रीका से भ‍िड़ेगी. ऐसे में सवाल है क्या भारतीय टीम इस मुकाबले में अपनी प्लेइंग 11 में बदलाव करेगी?

'बेटा प्रदर्शन करो...', शादाब खान पर भड़के शाहिद आफरीदी, मैदान पर जवाब देने की दी सलाह

शाहिद आफरीदी ने शादाब खान को सलाह दी है कि अगर वह आलोचकों को जवाब देना चाहते हैं तो वह मैदान पर प्रदर्शन करें. उन्होंने कहा कि सुपर-8 में न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और श्रीलंका जैसी बड़ी टीमों के खिलाफ शादाब खान अच्छा खेलकर दिखाएं.

T20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 में क्यों हो रही सारे टॉपर्स की टक्कर, क्या है प्री-सीडिंग का खेला... समझें पूरा गण‍ित

T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 में भारत का मुकाबला सिर्फ ग्रुप टॉपर्स से होना किसी संयोग का नहीं, बल्कि टूर्नामेंट की प्री-सीडिंग व्यवस्था का नतीजा है. पहले से तय रैंकिंग स्लॉट के कारण भारत X1 पोजिशन में रहा और उसी स्लॉट में आने वाली टीमें उसके साथ जुड़ती चली गईं, जिससे ग्रुप बेहद मजबूत बन गया.

T20 वर्ल्ड कप प्रोमो पर सवाल ही सवाल... जब ‘फुकरे’ को हायर करेंगे, तो ऐड भी ‘फुकरा’ ही मिलेगा

भारत-पाक और दक्षिण अफ्रीका जैसी टीमों की कहानियों में सम्मान, इतिहास और संघर्ष छिपा है... उन्हें हल्का बनाना दर्शकों की समझ को कम आंकना है. अंततः संदेश यही है कि खेल में विनम्रता और गरिमा जरूरी है- वरना ट्रोलिंग का निशाना खुद प्रसारक भी बन सकता है.

Jonathan Trott Story: कहानी उस 'एक्सीडेंटल' अंग्रेज कोच की, ज‍िसने अफगान‍िस्तान को बनाया फाइटर टीम, अब हुई भावुक व‍िदाई

Jonathan Trott: ज‍िस अफगान‍िस्तान टीम को आज से कुछ साल पहले तक कमजोर टीम माना जाता था, अब एक मजबूत टीम बनकर उभरी है. इस टीम को मजबूत बनाने में तो वैसे तो कई नाम है, लेकिन इसमें अंग्रेज कोच जोनाथन ट्रॉट की भूम‍िका बेहद अहम है.

दिन में इलेक्ट्रीशियन, रात में पेसर… T20 वर्ल्ड कप में छा गया पाकिस्तानी मूल का किकेटर

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत से ताल्लुक रखने वाल मुहम्मद जवादुल्लाह की कहानी प्रेरणादायक है. जवादुल्लाह बचपन के दिनों में पाकिस्तान के दिग्गज खिलाड़ियों को टीवी पर खेलते देखते थे. जवादुल्लाह ने टेप बॉल क्रिकेट से शुरुआत की और फिर आगे चलकर यूएई का रुख किया.

फाइनल या सेमीफाइनल? टी20 वर्ल्ड कप में कैसे हो सकती है भारत-पाक‍िस्तान की भिड़ंत, समझें पूरा गणित

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो चुकी है, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि क्या भारत और पाकिस्तान का टी20 वर्ल्ड कप में आमना-सामना हो सकता है? सुपर-8 के लिए तो दोनों ही टीमें अलग-अलग ग्रुप में हैं. आइए चल‍िए इस 'शेड्यूल के समीकरण' को समझते हैं.

क्या अपने ग्रुप में टॉप पर रहने के चलते बदलेगा ज‍िम्बाब्वे का शेड्यूल? जानें न‍ियम और समीकरण

जिम्बाब्वे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कर 2026 में श्रीलंका को 6 विकेट से पराजित किया. इससे पहले जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर उसे टूर्नामेंट से नॉकआउट करने में अहम भूमिका निभाई थी. जिम्बाब्वे अब सुपर-8 स्टेज में भारत, साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज का सामना करेगा.

© 2008 - 2026 Webjosh  |  News Archive  |  Privacy Policy  |  Contact Us