
पाकिस्तान-ईरान की स्ट्राइक को लेकर मुस्लिम और ताकतवर देशों ने क्या कहा? जानें- कौन किसके साथ
AajTak
ईरान और पाकिस्तान के बीच उत्पन्न हुए हालिया तनाव पर चीन ने दोनों देशों से संयम बरतने की अपील की है. वहीं, रूस ने कहा है कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि एससीओ के दो मित्रवत देश, जिनके साथ हमारी मजबूत साझेदारी और संबंध है, उनके बीच यह सब हो रहा है.
ईरान की ओर से की गई एयरस्ट्राइक के दो दिन बाद ही पाकिस्तान ने भी पलटवार करते हुए ईरान के प्रांत में एयरस्ट्राइक कर दी. पाकिस्तान की ओर से 'जैसे को तैसा' तर्ज पर दी गई प्रतिक्रिया पर दुनिया भर के प्रमुख देश और वहां के नेता प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
चीन ने जहां दोनों देशों से संयम बरतने की अपील की है. वहीं, अमेरिका ने इस हालिया तनाव के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराया है. जबकि भारत ने यह कहते हुए अपनी स्थिति को तटस्थ रखा है कि यह पाकिस्तान और ईरान का आपसी मसला है.
ईरान ने मंगलवार को पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एयरस्ट्राइक की थी. ईरान की ओर से कहा गया कि उसने ईरान के क्षेत्र में घुसपैठ की तैयारी कर रहे एक आतंकवादी समूह के खिलाफ कार्रवाई की है. ये आतंकवादी रास्क में आपराधिक और आतंकवादी हमले को अंजाम देने की योजना बना रहे थे.
वहीं, पाकिस्तान ने भी पलटवार करते हुए गुरुवार को ईरान के क्षेत्र में छिपे आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन मार्ग बार सरमाचर लॉन्च कर दिया. रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान की इस कार्रवाई में 9 गैर-ईरानी नागरिकों की जान चली गई.
चीन ने संयम बरतने की अपील की
ईरान और पाकिस्तान के बीच उत्पन्न हुए इस हालिया तनाव पर चीन ने दोनों देशों से संयम बरतने की अपील की है. चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माओ निंग ने जोर देते हुए कहा है कि अंतरराष्ट्रीय संबंधों को बुनियादी मानदंडों और संयुक्त राष्ट्र चार्टर के सिद्धांतों के आधार पर हल करने की जरूरत है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









