
पाकिस्तान: अमेरिका से पंगा, सेना भी खिलाफ, 4 दिन की चांदनी, फिर शुरू होगी इमरान की अंधेरी रात!
AajTak
Pakistan political crisis: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ सोमवार को अविश्वास प्रस्ताव नेशनल असेंबली में पेश किया गया है. इस पर 31 मार्च को चर्चा होनी है. इस बीच पाकिस्तान के सबसे बड़े प्रांत पंजाब के सीएम ने इस्तीफा दे दिया है.
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की जिंदगी में रोशन चांदनी चार दिन बाद अंधेरी रात में तब्दील हो सकती है. 28 मार्च को पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में इमरान सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया गया. चार दिन बाद 31 मार्च को इस पर चर्चा होनी है. सोमवार को इमरान खान ने अपनी सरकार बचाने के लिए अपने सबसे बड़े प्रांत पंजाब के सीएम को हटा दिया है. ताकि, सहयोगी पीएमएल-क्यू को पंजाब के सीएम पद की गद्दी देकर अपनी पीएम पद की कुर्सी बचाई जा सके. आज ही विपक्ष के महागठबंधन पीडीएम ने शाहबाज शरीफ को अपना नेता भी चुन लिया है.
बता दें कि 342 सांसदों वाली नेशनल असेंबली में बहुमत के लिए 172 सांसद चाहिए होते हैं. पूर्व में इमरान खान की सरकार के पास गठबंधन के साथियों के साथ 178 का समर्थन था. लेकिन अब कहा जा रहा है कि इसमें से 24 सांसद फिलहाल नाराज चल रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 50 सांसद भी साथ छोड़ने की तैयारी कर रहे हैं. विपक्ष का दावा है कि उन्हें 164 सांसदों का समर्थन है.
27 मार्च को इमरान ने इस्लामाबाद के परेड ग्राउंड में एक रैली की थी. इसमें उन्होंने कहा था कि विदेशी ताकतें उनकी सरकार गिराना चाहती हैं. इमरान ने कहा था कि पाकिस्तान में सरकार बदलने की कोशिश में विदेशी धन का इस्तेमाल किया जा रहा है. अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या ये इमरान खान की आखिरी रैली साबित होगी?
बहुमत खोने के बाद से इमरान खान लगातार रैलियों के जरिए माहौल बनाने की कोशिश करते रहे. उन्हें लग रहा था कि शायद जनता उनके समर्थन में सड़कों पर निकल आएगी, लेकिन जब इस्लामाबाद में तमाम कोशिशों के बावजूद लोग नहीं आए तो इमरान ने आखिरी कोशिश के तहत चिट्ठी हवा में लहराते हुए विपक्षी दलों पर विदेशों से सांठगांठ के इल्जाम की बारिश कर दी.
अमेरिका को नहीं दिया भाव, बाइडेन से लिया पंगा
इमरान खान को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बिल्कुल भाव नहीं दिया. इससे चिढ़कर इमरान खुल्लम-खुल्ला अमेरिका का विरोध करने लगे. इमरान खान ने कभी अफगानिस्तान में हुई हार के बहाने अमेरिका पर निशाना साधा तो कभी चीन की तारीफ करके बाइडेन को नाराज किया. अमेरिका को चिढ़ाने के चक्कर में इमरान रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच पुतिन से हाथ मिलाने मॉस्को पहुंच गए. नतीजा ये हुआ कि अमेरिकी डॉलर पर चलने वाली पाकिस्तानी सेना इमरान से नाराज हो गई.

अमेरिका की 250वीं स्वतंत्रता वर्षगांठ पर जारी होने वाले विशेष सोने के सिक्के को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. प्रस्तावित सिक्के पर डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर छापने के फैसले ने कानूनी और राजनीतिक बहस छेड़ दी है. जहां ट्रंप समर्थक इसे राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बता रहे हैं, वहीं विरोधी इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बता रहे हैं.

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.








