
पाकिस्तानी आतंकी और सैन्य ठिकानों को ध्वस्त कर चुका भारत क्या नैरेटिव वॉर में कमजोर पड़ गया?
AajTak
कई आतंकी और सैन्य ठिकानों के तबाह होने के बाद भी पाकिस्तान ने भारत से जीत का एलान कर दिया. यहां तक कि पश्चिम के चंद मीडिया चैनल और इन्फ्लूएंसर भी यही भाषा बोलते दिख रहे हैं. दूसरी तरफ, भारत जीतकर भी करीब-करीब चुप साधे हुए है. ये नैरेटिव वॉर है, जो कई बार सैन्य लड़ाई जितना ही मायने रखता है.
भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष अब सीजफायर में बदल चुका है. इस बीच लगातार ऐसी तस्वीरें और बातें वायरल हो रही हैं, जिनका सच से कोई ताल्लुक नहीं, फिर चाहे वो भारतीय महिला पायलेट के बंधक होने की बात हो, या फिर भारत में कथित बर्बादी की. दिलचस्प ये है कि पाकिस्तान समेत इसे कई बड़े देशों का मीडिया भी दिखा रहा है. ये कोशिश नैरेटिव वॉर है, यानी कहानी के जरिए अपना पक्ष रखने की कोशिश.
जो देश अपनी कहानी जितने असरदार ढंग से रखेगा, उसकी इमेज उतनी चमकेगी. भले ही डिप्लोमेटिक हलका सच जानता हो, लेकिन जनता के बीच ये भारी मायने रखता रहा, जिसका असर भले ही धीमा लेकिन गहरा होता है.
क्या है नैरेटिव बैटल
नैरेटिव वॉर का मतलब है विचारधारा या कहानी पर कंट्रोल की लड़ाई. इसमें युद्ध या संघर्ष केवल हथियारों से नहीं, बल्कि कहानी कहने, छवि गढ़ने और लोगों की सोच पर असर डालने से भी लड़ा जाता है. हारने वाला पक्ष भी सही दिखाया जा सकता है अगर वह नैरेटिव पर काबू पा ले. दरअसल जंग अक्सर याददाश्त के आसपास घूमती है कि कौन हीरो है, या कौन विलेन. इसमें हकीकत से कम ही वास्ता रहता है, खासकर आम लोगों का या विदेशी थिंक टैंक और मीडिया का. उन्हें ही साधने का हुनर है नैरेटिव तैयार करना.
क्यों रचा जाता है नैरेटिव
इसका मकसद सीधा है- दुनिया की नजरों में अपनी वैधता और नैतिकता साबित करना. अब जैसे पाकिस्तान को ही लें तो वो खुद आतंकवाद से प्रभावित होने का रोना रोता रहा, जबकि सच तो ये है कि देश आतंक की फैक्ट्री रहा. वहां से दुनिया के कई बड़े आतंकी ऑपरेशन या तो ऑपरेट हुए, या फिर ऑपरेशन के बाद टैररिस्ट्स को पनाह मिली. अप्रैल में भारत पर हुए पहलगाम हमले के तार भी पाकिस्तान से जुड़े हुए हैं. इसके बाद जवाबी कार्रवाई के तौर पर भारत ने जब उसपर स्ट्राइक किया, वो दुनिया के सामने खुद को पीड़ित बताने लगा.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










