
पाकिस्तानः पंजाब असेंबली में भारी हंगामा, PTI नेताओं पर डिप्टी स्पीकर को थप्पड़ मारने का आरोप
AajTak
पाकिस्तान की पंजाब नेशनल असेंबली में शनिवार को भारी हंगामा हुआ. जानकारी के मुताबिक इमरान खान की पार्टी पीटीआई के नेताओं पर डिप्टी स्पीकर को थप्पड़ मारने का आरोप लगा है.
इस वक्त पाकिस्तान से बड़ी खबर आ रही है. बता दें कि पाकिस्तान की पंजाब असेंबली में भारी हंगामा हुआ है. असेंबली के डिप्टी स्पीकर पर हमला हुआ है. पंजाब विधानसभा में मारपीट के बाद अफरातफरी मच गई. बताया जा रहा है कि असेंबली में डिप्टी स्पीकर को थप्पड़ मारे गए हैं. PTI नेताओं पर थप्पड़ मारने का आरोप है.
जानकारी के मुताबिक जिन नेताओं ने स्पीकर को थप्पड़ मारे हैं, वह इमरान खान की पार्टी के नेता हैं. बता दें कि पाकिस्तान में लंबे सियासी संकट के बाद इमरान खान सरकार गिर गई थी. इसके बाद वहा शहबाज शरीफ को प्रधानमंत्री चुन लिया गया था.
वहीं पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के नेता राजा परवेज अशरफ को नेशनल असेंबली को अध्यक्ष चुन लिया गया है. वहीं पूर्ववर्ती इमरान खान सरकार के पक्ष में फैसले लेने वाले और संसद भंग करने वाले डिप्टी स्पीकर कासिम सूरी ने शनिवार को इस्तीफा दे दिया. बता दें कि लाहौर हाईकोर्ट ने पंजाब विधानसभा को निर्देश दिया था कि पंजाब प्रांत के नए सीएम के चुनाव के लिए 16 अप्रैल (शनिवार) से पहले वोटिंग कराई जाए.
इससे पहले पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान और मौजूदा पीएम शहबाज शरीफ के समर्थकों के बीच जमकर मारपीट का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. वीडियो में लोग एक दूसरे को गाली और खाना फेंकते हुए नजर आ रहे थे. तभी अचानक काले रंग के कुर्ते में एक शख्स एक दूसरे शख्स को घूंसा मारता है. भीड़ में मौजूद कुछ लोगों ने शख्स को रोकने की कोशिश की तो कुछ ने जमीन पर गिरे शख्स को पकड़ लिया.
गौरतलब है कि पाकिस्तान में चले एक सप्ताह के लंबे राजनीतिक नाटक के बाद इमरान खान 9 अप्रैल को नेशनल असेंबली में अविश्वास मत हार गए थे, जिसके बाद शहबाज शरीफ पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री बने थे.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









