
पहाड़ पानी में या फिर हवा में? सोशल मीडिया पर Optical Illusion को लेकर छिड़ी गंभीर बहस
AajTak
दौर सोशल मीडिया का है. ऐसे में हर जगह तस्वीरों की भरमार है. इसी क्रम में माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट X पर एक यूजर द्वारा अपनी तरह की एक अनोखी तस्वीर साझा की गई है जिसने सोशल मीडिया पर एक नई बहस की शुरुआत कर दी है.
इंटरनेट भरा पड़ा है एक से एक तस्वीरों से. कुछ तस्वीरें देखकर हम खुद को उनकी तारीफ करने से नहीं रोक पाते हैं. तो वहीं यहां ऐसी तस्वीरों की भी भरमार हैं जो हमें कंफ्यूज करती हैं. दौर एआई का है. ऐसे में सोशल मीडिया पर ऐसी भी तस्वीरें पोस्ट की जा रही हैं, जो हमें ऑप्टिकल इल्यूजन का आभास कराती हैं. इन तस्वीरों की खास बात ये होती है कि, जो वास्तव में होता है, वो हमें दिखता नहीं है. जबकि हम उसे सच मान बैठते हैं, जो हमें हमारा परसेप्शन दिखाता है.
इंटरनेट पर फिर एक ऐसी ही तस्वीर वायरल है. वायरल तस्वीर को जब आप देखेंगे तो पहली नजर में आपको हवा में तैरता एक पहाड़ दिखाई देगा लेकिन जब आप इसपर गौर करेंगे तो आपको महसूस होगा कि कहीं पर स्थिर पानी में किसी पहाड़ की छवि दिखाई दे रही हैं.
इंटरनेट पर इस तस्वीर को @Rainmaker1973 नाम के यूजर ने पोस्ट किया है. पोस्ट के कैप्शन पर नजर डालें तो लिखा गया है कि, यह तस्वीर इस बात का उदाहरण है कि ऑप्टिकल इल्यूजन आपके दिमाग को कैसे खराब कर देता है। सबसे पहले आप एक चट्टान को हवा में तैरते हुए देखें और फिर...
This photo is an example of how optical illusions mess with your mind. First you see a rock floating in the air and then... pic.twitter.com/lCSovxekX6
इस सोशल मीडिया पोस्ट पर तमाम यूजर इसे आए जिन्होंने इस बात को दोहराया कि पहाड़ हवा में है. वहीं @Rainmaker1973 ने ये कहकर लोगों की उत्सुकता बढ़ा दी कि हो सकता है ये पहाड़ पानी में हो?
What about a rock in the water? 😉

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











